सलेहा में होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का महामहोत्सव

JAIN SANT NEWS सलेहा

सलेहा नि.प्र.। पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य गुरूवर श्री १०८ विराग सागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद से पट्टाचार्य भगवन चर्या शिरोमणि आचार्य श्री १०८ विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद एवं सानिघ्य में भारत गौरव आर्यिका शिरोमणि गुरू मां १०५ विन्ध्य श्री माता जी के मार्गदर्शन एवं श्रमणी आर्यिका १०५ विद्वत श्री माता जी की पावन प्रेरणा से भव्यातिभव्य, पुण्य प्रदाय श्री श्री १००८ आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ २३ फरवरी से २ मार्च २०२६ तक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन विराग अयोध्या नगर, देवेंद्रनगर रोड,सलेहा जिला पन्ना में होगा, इसके आयोजक सकल दिगम्बर जैन समाज सलेहा है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *