मदनगंज-किशनगढ़ दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच अजमेर के तत्वाधान में 9 मार्च को समाधिस्त आचार्य विद्यासागर गुरुदेव को विनयांजलि कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन जैन रत्न व आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक- सुशीला पाटनी द्वारा किया गया।

आमंत्रण पत्रिका का विमोचन पाटनी दम्पाति एवं गणमान्यजन ।
विमोचन के दौरान चेयरमैन पाटनी ने कहा कि ऐसे महान आचार्य से हमें प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमें धर्म प्रभावना करनी चाहिए।

पाटनी ने उम्मीद जताई कि आयोजन के जरिए हम उनके गुण महिमा का गुणानुवाद करके अपने जीवन को धन्य करेंगे। विमोचन के दौरान इंदरचंद पाटनी एवं चन्द्रप्रकाश बैद भी उपस्थित थे। आमंत्रण पत्रिका की प्रति समाजसेवी निहालचंद पहाड़िया को भी भेंट की गई।
आयोजन समिति के प्रवक्ता संदीप बोहरा ने बताया कि 9 मार्च को सायं 7.30 बजे से अजमेर में होने वाले कार्यक्रम में किशनगढ़ जैन समाज के के अलावा अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद, ब्यावर, केकड़ी के सकल दिगंबर जैन समाज बंधु भाग लेंगे। संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज की दीक्षा के उपरांत अजमेर में दो किशनगढ़ में एक एवं ब्यावर में एक चातुर्मास हुआ था।
आचार्य विद्यासागर गुरुदेव ने अपने दीक्षा पश्चात् 56 चातुर्मास किए थे। बोहरा ने बताया कि 9 मार्च को उक्त कार्यक्रम में 56 मंच बनाकर 56 परिवारों द्वारा आचार्य की महाआरती भी की जाएगी।
चन्द्रप्रकाश बैद ने बताया कि 9 मार्च को आयोज्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सांसद भागीरथ चौधरी, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
