समारोह : प्रभारी मंत्री कुशवाह जैन समाज के कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

JAIN SANT NEWS मुरैना

सारांश

पूज्य गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण व श्री स्वस्तिभूषण माताजी का गणिनी पदारोहण दिवस एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी व आर्यिका अंतसमती माताजी का दीक्षा दिवस समारोह जैन बगीची प्रांगण में होगा। पढ़िये मनोज नायक की विशेष रिपोर्ट…

मुरैना। जैन समाज की ओर से आयोजित गणिनी पदारोहण एवं दीक्षा दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह सम्मिलित होंगे। अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन (भाजपा उपाध्यक्ष) ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2 बजे पूज्य गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण व श्री स्वस्तिभूषण माताजी का गणिनी पदारोहण दिवस एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी व आर्यिका अंतसमती माताजी का दीक्षा दिवस समारोह जैन बगीची प्रांगण में होने जा रहा है ।

जिसमें मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री भरतसिंह कुशवाह सम्मिलित होंगे। कुशवाह लगभग 3 बजे आयोजन स्थल पर पधारकर पूज्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं आर्यिका माताओं को श्रीफ़ल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वह जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *