सारांश
आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में श्रावक सेवा संस्था के तत्वावधान में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में जैन बन्धुओं के लिए पहली बार चार दिवसीय विदेशी व्यापार कार्यशाला आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हुआ।
जयपुर। व्यापार करना जैन बन्धुओं का खानदानी काम रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी श्रावकगण व्यापार, व्यवसाय करते आये हैं। आज के इस भौतिक युग में आयात-निर्यात प्रशिक्षण शिविर युवाओं एवं उद्यमियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।ये विचार आचार्य सुनील सागर महाराज ने पदमपुरा के धाडूका सभागार में आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ समारोह में व्यक्त किए।
अध्यक्ष पं.महावीर मनु जैन एवं मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार, 9 फरवरी से रविवार, 12 फरवरी तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के धाडूका सभागार में किया गया है।
परामर्शक विनोद जैन कोटखावदा एवं समन्वयक भाग चन्द जैन ने बताया कि गुरुवार, 9 फरवरी को दोपहर से शुरू हुए इस शिविर में प्रसिद्ध समाजसेवी राजीव -सीमा जैन गाजियाबाद, मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी देव प्रकाश खण्डाका, धर्म चन्द पहाड़ियां , राज कुमार कोठ्यारी विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि राजीव -सीमा जैन गाजियाबाद ने भगवान पदमप्रभु के चित्र का अनावरण के बाद दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। आचार्य श्री सुनील सागर महाराज के पाद पक्षालन एवं शास्त्र भेट का पुण्यार्जन भी राजीव -सीमा जैन गाजियाबाद को ही मिला। मंगलाचरण हेमा जैन ने किया। आयोजन से जुड़े हुए पं.महावीर मनु जैन, विनोद जैन कोटखावदा, भाग चन्द जैन, कमल जैन, पदम बिलाला, सुरेश बज, वी बी जैन, रेखा पाटनी, पूनम चांदवाड ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। मंच संचालन मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने किया। अध्यक्ष पं.महावीर मनु जैन ने स्वागत उदबोधन देते हुए शिविर की भूमिका एवं रुपरेखा बताई।
जैन ने बताया कि जैन बन्धुओं को आयात -निर्यात सहित विदेश व्यापार के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेन ट्रेड, भारत सरकार की टीम तथा एम डी पी डिविजन के प्रमुख डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के निर्देशन में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में विदेशी व्यापार से संबंधित सभी पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्राथमिक जानकारी साझा की गई। डीन डॉ. टी.के.जैन एवं प्रदेश सोलंकी ने सोशल एन्टरप्रिन्यूर्शिप, ग्लोबल मार्केट आदि के बारे में बताया।
शिविर में पूरे देश से 150 से भी अधिक युवाओं एवं उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं।मीडिया प्रभारी वी.बी जैन ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर पं.महावीर मनु जैन, कमल बाबू जैन, भाग चन्द जैन, विनोद जैन कोटखावदा, देव प्रकाश खण्डाका, राजीव जैन गाजियाबाद, राज कुमार कोठ्यारी, धर्म चन्द पहाड़ियां, जे एम जैन, रुपेन्द्र छाबड़ा, वी बी जैन, कमल जैन, पदम बिलाला, सुरेश बज, सीमा जैन, रेखा पाटनी , पूनम चांदवाड सहित अन्य पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
पदमपुरा क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि पदमपुरा में प्रशिक्षणार्थियों हेतु आवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
