सारांश
श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु का मोक्षकल्याणक महोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पढ़िये शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मारूति स्टेट के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु का मोक्षकल्याणक महोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया।
इसके बाद मंदिर जी में वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ निर्वाण काण्ड का पूजन कर प्रभु के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर जी में भगवान पदमप्रभु के मोक्ष कल्याणक को लेकर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन ने कहना था कि जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु ने फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी के दिन श्री सम्मेद शिखर जी की मोहन कूट टोंक से मोक्ष प्राप्त किया।

श्री पदमप्रभु भगवान ने पंच महाव्रत और 10 धर्म, 16 कारण धर्म को पाकर रतनत्रयाधर्म को प्राप्त किया। हमें भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर राजीव जैन, मुकेश जैन, मनोज जैन, अंकित जैन नरेंद्र जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन सुनीता जैन, निशा जैन, रीता जैन, पुष्पा जैन शिल्पी जैन मंजरी जैन, सविता जैन, रतिभा जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त कलाकुंज जैन समाज ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया।
