महोत्सव : भगवान अरनाथ का त्रिदिवसीय महामस्तकाभिषेक होगा आयोजित

jain tample श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ जी

सारांश

प्राचीन अतिशयकारी भगवान अरनाथ का त्रिदिवसीय महामस्तकाभिषेक होगा। इस अवसर पर 500 जोड़ों के साथ श्री अरनाथ की महाअर्चना होगी।

नवागढ@राजेश जैन दद्दू । अतिशयकारी क्षेत्र नवागढ़ क्षेत्र में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी ससंघ महाराज के मुखारविंद से भूगर्भ से प्राप्त 900 वर्ष प्राचीन विश्व के एक मात्र प्राचीन अतिशयकारी भगवान अरनाथ का त्रिदिवसीय महामस्तकाभिषेक ससंघ के सान्निध्य में सम्पन्न होने जा है।

इस अवसर पर आगामी 23फरवरी को 500 जोड़ों के साथ श्री अरनाथ की महाअर्चना होगी। इसके बाद दिग्विजय यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 24फरवरी को 1008 कलाशों से मनोकामना पूर्ण श्री अरनाथ भगवान एवं मानस्तंभ का महा मस्तकाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 25फरवरी को ब्रह्मचारी सम्मेलन होगा।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *