आगरा में मंगलवार को G-20 के अन्तर्गत विभिन्न स्कूल एवं कालेजो मे भारतीय जैन संगठन BJS के सहयोग से सत्यमेव जयते द्रारा बेटियों के सक्षमीकरण के लिये चलाये जा रहे स्मार्ट गर्ल उत्सव मनाया जा रहा है। आगरा में आयोजित कार्यक्रम के बारे में पढ़िए विस्तार से
आगरा में बी डी जैन कालेज बालूगंज और पी डी जैन स्कूल फाउन्ड्री नगर मे कुल पांच कार्यशाला लगीं, तीन बी डी जैन कॉलेज में और दो पी डी जैन में कार्यशालाएं आयोजित की गई। भारतीय जैन संगठना (BJS) के ट्रेन्ड ट्रेनर श्री राजेन्द्र जी नासिक, श्री अभिषेक जी दुर्ग, श्री नितिन जी नागपुर, श्रीमती सुनंदा जी ताटेड बैतूल, श्रीमती म्रदुला जी शामली से विशेष रूप से पधारे।

मित्र बनाने की सीख मिली
आज मित्रता के बारे में ट्रेनर्स ने छात्राओं को बताते हुये कहा कि इस उम्र मे मित्र सबको अच्छे लगते हैं। लेकिन एक मित्र ऐसा होता है जो जीवन को उंचाइयो पर ले जाता है। और एक मित्र गर्त मे भी डाल सकता है। अत: अच्छे और सच्चे मित्र का चुनाव करना सीखें। बच्चियों को बताया गया कि सच्ची मित्रता में मंहगे गिफ्ट, लम्बी सैर आदि का प्रलोभन नहीं होता। इसी कार्यक्रम के अन्त मे अभिभावको को भी बुलाकर समझाया गया कि परिवार मे एक दूसरे को खूब समय दें, बच्चो की बाते ध्यान से सुने। जिन बच्चियों को अपनी संवेदनाओं को सुनने वाला घर में नहीं मिलता तो वह बाहर कन्धे ढूंढती हैं। बात-बात पर डाटें नहीं। उन्हें समझायें, वरना बच्चियों का मनोबल कमजोर होता है।
आज पी डी जैन इन्टर कालेज मे कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह भी हुआ जिसमे BJS के राष्ट्रीय समन्वय समिती सदस्य श्री मनोज कुमार जैन बाकलीवाल का व ट्रेनर्स श्री राजेन्द्र जी भुतडा व नितिन जी पोहरे का स्वागत कालेज ट्रस्टी श्रीमती लता जैन व डाइरेक्टर रोहित जैन का माल्यार्पण कर स्वागत व धन्यवाद दिया। बी डी जैन गर्ल कालेज मे भी बेटियों ने अपने ट्रेनर्स श्री अभिषेक जी ओसवाल, सुनंदा जी ताटेड व मर्दुला जी जैन को हाथों-हाथ लिया व विदा करते समय सबकी आंखे भीग गई।
BJS के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, व प्रो निखिल जैन को कालेज मैनेज्मैन्ट की ओर से प्रिन्सीपल श्रीमती वन्दना अग्रवाल व प्रो श्रीमती संतोष गाबा द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम मे सत्यमेव जयते एवं ओसवाल पब्लिकेशन्स की ओर से टेक्निकल टीम के नीरज भल्ला, मेकमीर, शादाब, इमरान, गौरव, गुरदीप एवं मन्सू का सहयोग रहा।
