शाबाश : रिया जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता पुरस्कार

JAIN SANT NEWS इंदौर

सारांश

स्टूडेंट इनोवेशन फेस्टिवल में समाज की बेटी ने बढ़ाया मान

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार और विजनाना भर्ती द्वारा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के अंतर्गत स्टूडेंट इनोवेशन फेस्टिवल का अयोजन किया गया। ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने पोर्टल पर प्राप्त 3000 एप्लीकेशन में से टॉप 100 इनोवेशन सिलेक्ट किए।

जिसमे जैन समाज की बेटी रिया जैन ने टॉप 100 में अपना स्थान बनाया। इनके इनोवेशन को 22, 23 जनवरी को मैनिट, भोपाल में एक्जीबिट करने के लिए इनवाइट किया गया। रिया जैन ने अपना इनोवेशन, मल्टीपरपज अंब्रेला डिस्प्ले किया और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार जीत कर जैन समाज को गौरवान्वित किया ।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *