आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का हुआ में भव्य मंगल प्रवेश

JAIN SANT NEWS भव्य मंगल प्रवेश

आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का हुआ में भव्य मंगल प्रवेश

जल और केसर से किया आचार्य श्री का चरण प्रक्षालन और आरती उतारकर की अगवानी पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हो रहा है प्रवास गंगापुर सिटी 9 दिसंबर दिगंबर जैन आचार्य वात्सल्य वारिधि श्री वर्धमान सागर जी महाराज का अपराहन 4:00 32 साधु साथियों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए सैनिक नगर स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ जहां उनकी जल और केसर से चरण प्रक्षालन कर आरती उतारकर जैन धर्मावलंबियों ने अगवानी की।औद्योगिक क्षेत्र के नवनीत उद्योग से जैन समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों में आचार्य श्री को बाजौ बैंड के साथ जुलूस निकालकर शहर में मंगल प्रवेश कराया।इस दौरान जैन बंधु जैन धर्म की जय ,आचार्य वर्धमान सागर जी की जय जय कार करते हुए चल रही थी। किशनगढ़ निवाई श्री महावीरजी गंगापुर सिटी सहित विभिन्न शहरों के सैकड़ों बंधु साथ चल रहे थे।प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन साह ने बताया 10 दिसंबर को पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित भव्य आचार्य श्री वर्धमान सागर संत भवन का लोकार्पण आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में सुबह 9:00 बजे किया जाएगा इससे पूर्व आचार्य श्री की अष्टद्रव्य पूजा की जाएगी। दोपहर में 1:30 से चांदनपुर वाले महावीर भगवान का मंडल विधान पूजन आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य मुकेश जैन मधुर श्री महावीर जी के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा ।वात्सल्य वारिघि भक्त परिवार

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *