मुनि श्री विरंजन सागर महाराज की प्रेरणा से अनेक लोगो ने आजीवन मांसाहार का त्याग किया मांसाहार का त्याग आपके जीवन का कल्याण करेगा विरंजन सागर महाराज
सागर
पूज्य मुनि श्री वि रंजन सागर जी महाराज का गुरसराय उत्तर प्रदेश के लिए मंगल विहार हुआ बुधवार की अनुपम बेला में पूज्य मुनि संघ का अतिशय क्षेत्र पिडरुआ में मंगल आगमन हुआ बिहार की बेला में दोपहर की सभा ग्राम बहरोल में हुई।
यहां जैन वह अन्य समाज जन ने मुनि श्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीष लिया नहीं बहरोल में जैन समाज के व्यक्ति मुनि श्री के उद्बोधन से प्रभावित हुए और उन्होंने आजीवन मांसाहार का त्याग का संकल्प लिया श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीष लिया इस अवसर पर सभी को मंगल आशीष प्रदान करते हुए पूज्य मुनि श्री ने कहा की मदिरा और मांसाहार का त्याग कर जीवन का यह नवीन परिवर्तन आपके जीवन का कल्याण करेगा आप अपने धर्म समाज और परिवार के प्रति अब और बेहतर कर पाएंगे मेरा सभी को खूब-खूब आशीर्वाद है
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
