परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महारा के सानिध्य में भगवान महावीर 2550वाॅ निर्वाणोत्सव अहिंसा रथ प्रवर्तन 30 को राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा
जयपुर
30 अक्टूबर को जयपुर से देशभर में भ्रमण करने हेतु प्रारंभ हो रहे भगवान महावीर 2550 वाॅ निर्वाणोत्सव अहिंसा रथ प्रवर्तन परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं मंगल सानिध्य में महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र राजस्थान प्रदेश के द्वारा किया जाएगा । यह रथ देशभर में भगवान महावीर को जन जन के महावीर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा ।
इस रथ के द्वारा 10 करोड़ जैनेतर समाज में तीर्थंकरों द्वारा उपदेशित जैन धर्म की जन जन का जीवन सुखमय बनाने के लिए प्रमुख बातेँ तथा जैन समाज के द्वारा देश और सर्व समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति जागरूकता पैदा कर अहिंसा शाकाहार, पर्यावरण तथा महावीर स्वामी के प्रमुख सिद्धांत जियो और जीने दो का प्रचार किया जाएगा।
जानकारी देते हुए कमल पाटनी

( सदस्य केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति) बताया की इस भव्य पुण्यशाली कार्य के लिए सकल जैन समाज के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ मणीन्द्र जैन को अध्यक्ष ,अजीत कासलीवाल मुख्य संयोजक, घेवरचंद बोहरा उपाध्यक्ष, श्री शांति कुमार जैन पूर्व IPS महामंत्री तथा जीतू भाई शाह कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
