समोसरण कल्पद्रुम महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ संपन्न होने के बाद श्री दिगम्बर जैन समाज के भक्तजनों के द्वारा सम्मेद शिखर से लाई गई 100 भगवान की प्रतिमा को यथास्थान विराजित किया गया

JAIN SANT NEWS झुमरी तिलैया

समोसरण कल्पद्रुम महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ संपन्न होने के बाद श्री दिगम्बर जैन समाज के भक्तजनों के द्वारा सम्मेद शिखर से लाई गई 100भगवान की प्रतिमा को यथास्थान विराजित किया गया

झुमरीतिलैया

-समोसरण कल्पद्रुम महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ संपन्न होने के बाद श्री दिगम्बर जैन समाज के भक्तजनों के द्वारा सम्मेद शिखर से लाई गई

100भगवान की प्रतिमा को सम्मेदशिखर जी मे विराजित किया गया, यह सभी100 भगवान की प्रतिमा 25 समोसरण की गंध कुटी में लगाई गई थी।

समाजसेवी सुरेश झांझरी के साथ कई भक्तजन उनके साथ सम्मेदशिखर जी गए , जहाँ सभी प्रतिमा का अभिषेक ओर शांतिधारा मधुबन में विराजमान कई महाराज एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में किया गया इसके साथ ही जैन धर्म का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ पारसनाथ पर्वत पर मौन पूर्वक सिंहनिष्कडित व्रत करने वाले विश्व के प्रथम आचार्य श्री अन्तर्मना प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री 108 परम पूज्य प्रसन्न सागर जी महाराज की मौन साधना 28 जनवरी 2023 तक चलेगी आचार्य श्री 496 उपवास और 61 दिन आहार ग्रहण करने वाले गुरुदेब के मंगल आशीर्वाद ओर परम पूज्य सौम्य मूर्ति मुनि 108 पीयूष सागर जी महाराज के निर्देशन में सम्मेदशिखर जी के पूरे मंदिर में ध्वज लगाया गए।

पारसनाथ पहाड़ के स्वर्णभद्र टोंक में विराजमान आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से पूरे सम्मेद शिखर जी के मंदिरो में ध्वज लगाए जाएंगे

इसी क्रम में आज उनके आशीर्वाद से बीसपंथी कोठी बगीचा मंदिर में 13 अक्टूबर से जैन ध्वज लगाने का कार्य प्रारंभ कोडरमा के समाजसेवी सुरेश झांझरी, मनीष सेठी,राज कुमार अजमेरा, अजय सेठी,अंकित ठोल्या,कमल सेठी,सुरेश सेठी,सौरभ छाबड़ा आदि ने किया
कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा ,नवीन जैन से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *