डॉक्टर शिक्षित युवा मुक्ति वधू को पाने चल पड़े सन्यास की राह पर,राजधानी में जैन संतों से लिया आशीर्वाद,6 नवंबर को आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज से रायपुर में लेंगे मुनि दीक्षा भोपाल

JAIN SANT NEWS भोपाल

डॉक्टर शिक्षित युवा मुक्ति वधू को पाने चल पड़े सन्यास की राह पर,राजधानी में जैन संतों से लिया आशीर्वाद,6 नवंबर को आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज से रायपुर में लेंगे मुनि दीक्षा

भोपाल

वर्तमान परिवेश में जहां एक और उच्च शिक्षित युवा बड़े पैकेज उच्च पद के साथ के और हाई प्रोफाइल जीवनशैली को अपनाकर जीवन जी रहे हैं वहीं दूसरी ओर जैन संस्कृति और जैन सिद्धांत में उच्च शिक्षा जिसमें सीए और एमबीए टॉपर के साथसंपन्न परिवार के होने के बावजूद भी भौतिक सुख-सुविधाओं को त्याग कर संतो के आशीष वचन सुनकर सन्यास की राह पर चल पढ़ते हैं। और वैराग्य को अपनाकर मुक्ति वधु को पानी निकल पड़ते हैं। ऐसे ही राष्ट्रसंत आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आशीर्वाद और अध्यात्म से प्रभावित होकर उच्च शिक्षित युवक वैराग्य की राह पर चल पड़े हैं। इस समय तीर्थ वंदना के साथ देश के विभिन्न शहरों में जाकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया परतवाड़ा महाराष्ट्र के सौरभ भैया जो नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीए टॉपर है निखिल भैया चार्टर्ड अकाउंटेंट और विशाल भैया भिंड जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं

राजधानी भोपाल आए और दीक्षा के संस्कार के पूर्व की क्रियाएं बिनौली और गोद भराई की रस्म संपन्न हुई चौक जैन मंदिर के दर्शन उपरांत आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर महाराज मुनि श्री अनंत सागर महाराज मुनि श्री धर्म सागर महाराज मुनि श्री भाव सागर महाराज का आशीर्वाद लिया और गोद भराई की रस्म हुई दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम विपिन एम पी टी ऋषभ जैन मौजूद रहे नेहरू नगर जैन मंदिर में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया और 1100 क्वार्टर और जैन मंदिर मैं मुनि श्री विहसंत सागर महाराज से आशीर्वाद लिया नंदीश्वर जिनालय लालघाटी मैं पहुंच कर तीनों भाइयों ने नंदीश्वर जिनालय की प्रतिमा की वंदना की और मुनि श्री सूर्य सागर जी का आशीर्वाद लिया।

गाजे बाजे के साथ भव्य विनोद यात्रा निकली और श्रद्धा भक्ति उत्साह के साथ धर्मावलंबियों ने वैराग्य के पथ पर चल रहे मोक्ष महल के पथिक का सम्मान किया और गोद भराई की रस्म अदा की राजधानी में रहने वाली रिश्ते की बहनों ने जब भैया को राखी बांधी तो उनकी आंखें नम हो गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा जैसे पंछी पिंजरे में रहकर स्वतंत्रता चाहता है वैसे ही आत्मा हमारे शरीर में आजाद कर परमात्मा बनने की राह पर लगाना चाहिए। जैन दर्शन स्वयं से स्वयंभू भक्तों से भगवान बनने का मार्ग है।इस अवसर पर एड. विजय चौधरी, प्रमोद चौधरी, इंजी. पंकज जैन, डॉ. सर्वज्ञ जैन, मनोज जैन बबलू, इंजीनियर सौरभ जैन संदीप जैन टाइल्स, अजय जैन ज्योतिषी, सुनील जैन पब्लिशर राकेश मावा, विवेक चौधरी, शील चंद जैन लचकया, शिखर जैन, जिनेश जैन सिलवानी, मुकेश जैन, मनीष जैन दिगंबर, जितेंद्र जैन सिलवानी।।सही तरह धर्मावलंबी मौजूद थे।

मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया 28 वर्षीय सौरभ भैया परतवाड़ा महाराष्ट्र निवासी हैं पिता प्रदीप माता पुष्पा गंगवाल के सबसे छोटे सुपुत्र की शुरू से ही अध्यात्म में गहरी रुचि थी बीबीए

एमबीए मार्केटिंग में नागपुर यूनिवर्सिटी में टॉपर रहे सौरभ भैया ने 14 जून 2019 को मुक्तागिरी क्षेत्र क्षेत्र में आजीवन ब्रह्मचारी व्रत आचार्य श्री विशुद्ध सागर से लेकर मोक्ष महल की यात्रा प्रारंभ की निखिल भैया पिता निरंजन लाल माता अनीता के पुत्र छतरपुर निवासी मैं बीकॉम के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की एजुकेशन पूरी की और 5 जुलाई 2020 को वैशाली बिहार मैं आजीवन व्रत लिया विशाल भैया 27 वर्षीय भिंड निवासी पिता सुरेंद्र माता अनीता के पुत्र शुरू से ही आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के दर्शन हेतु जाते तो मन वैराग्य से भर उठता ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 22 नवंबर र 2020 में महातीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी में आजीवन व्रत लेकर मोक्ष लक्ष्मी पाने का मार्ग प्रारंभ किया। सभी की मुनि दीक्षा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कर कमलों से 6 नवंबर को रायपुर मे होगी
अंशुल जैन प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *