मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी,नगर गौरव मुनि श्री पूज्य सागर जी के मंगल सानिध्य मे ललितपुर में प्रतिभास्थली का हुआ शिलान्यास

JAIN SANT NEWS ललितपुर

मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी,नगर गौरव मुनि श्री पूज्य सागर जी के मंगल सानिध्य मे ललितपुर में प्रतिभास्थली का हुआ शिलान्यास

ललितपुर

अद्गबुध,अकल्पनीय सोच के अपराजेय साधक पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज जी के मंगल आशीर्वाद एवम

निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज व नगर गौरव मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के मंगल सानिध्य मे  ललितपुर में  दयोदय तीर्थ पर लगभग 1500 बालिकाओं के अध्यन-छात्रावास हेतु

शिलान्यास प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के निर्देशन में  किया गया।

प्रतिभास्थली शब्द पर विशेष ध्यान

यह शब्द पूज्य गुरुदेव की शब्दवाटिका का वह पुंज है जिसमे हमारी बहन-बेटियों की शिक्षा-दीक्षा के साथ उनमें जीवन के संस्कारो के बीज बोये जायेगे,आज गुरुदेव की उसी सोच को

ललितपुर की जैन समाज ने पंख लगा दिये है,जिसमे प्रतिभास्थली की शिक्षित बाल ब्रह्मचारणी बहनों के द्वारा लगभग 1500 बालिकाओं को शिक्षित किया जायेगा,जिसके लिए सर्वसुविधा युक्त आधुनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है।,ललितपुर एक ऐसा स्थान हो गया है जिसमे गुरुदेव एवं उनके शिष्यों के द्वारा निर्देशित लगभग हर इकाई संचालित है..।

गौरव जैन टोनू(पत्रकार) ललितपुर से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *