देवशास्त्र गुरु द्वारा कही गयी बाते कभी गलत नही होती विज्ञमति माताजी
ग्वालियर
देव, शास्त्र गुरु द्वारा कही गई बातें कभी गलत नहीं होतीं, उन पर शंका नहीं करना चाहिए। दिगंबर मुनि की बातें कभी झूठी नहीं होतीं। जो तीर्थंकरों ने कहा है , वही गुरु के मुख से निकलता है। यह विचार गणिनी आर्यिकाश्री विज्ञमतीमाताजी ने शुक्रवार को धर्म चर्चा करते
हुए चम्पाबाग धर्मशाला में व्यक्त किए।माताजी ने कहा कि विनय के बिना ज्ञानप्राप्त नहीं होता, लेकिन ज्ञान पाने के लिए समय व की जरुरत होती है। जीवन में सुख-दुःख के क्षण भी आते हैं, लेकिन उनकासामना करना पड़ता है। इंसान में भगवान बनने की कला ह होती है, जबकि जानवर कभी जीवन का निर्माण नहीं कर सकता।माताजी ने बताया कि दर्शन विशुद्धि का अर्थ है, दर्शन में शुद्धि का भाव होना चाहिए। मंदिर में दर्शन के दौरान शुद्ध भाव से भगवान की अर्चना करना चाहिए।
साथ ही हमें प्रतिदिन भगवान की प्रतिमा के दर्शन करना चाहिए, छना हुआ पानीपीना चाहिए और रात्रि भोजन का त्याग करना चाहिए।
ललित जैन “भारती” (प्रवक्ता जैन समाज ग्वालियर) ने जानकारी देते हुए बताया माताजी ने अपने उद्बोधन में कहाकि कर्मों का डंडा आवाज नहीं करता, लेकिन कमर तोड़ देता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
