जयपुर से हस्तिनापुर धार्मिक यात्रा दल (7 अक्टूबर) होगा रवाना-11बसों से होंगे यात्री रवाना-

JAIN SANT NEWS जयपुर

जयपुर से हस्तिनापुर धार्मिक यात्रा दल (7 अक्टूबर) होगा रवाना-11बसों से होंगे यात्री रवाना-
जयपुर

दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर के स्वर्ण जयंती महोत्सवएवं गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का 89वाँ जन्मजयंती शरदपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने तथा विभिन्न धार्मिक तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन लाभ हेतु जयपुर से धार्मिक यात्रा दल शुक्रवार,7 अक्टूबर को रवाना होगा।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि शुक्रवार को सायंकाल 7.00 बजे महावीर नगर में राम मंदिर के पास से समाजसेवी अशोक चांदवाड एवं अंकित चांदवाड के नेतृत्व में 11 स्लीपर कोच बसों से रवाना होने वाले इस धार्मिक यात्रा दल में 501 यात्री शामिल होंगे। यात्रा दल को गणमान्य श्रेष्ठी जैन ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे।

श्री जैन के मुताबिक यात्रा दल 8 अक्टूबर 2022, चतुर्दशी, शनिवार को प्रातः हस्तिनापुर तीर्थ पहुंचेगा जहां दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाएगा।

श्री जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत शुक्रवार को प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक अभिषेक, शांतिधारा एवं भक्तों द्वारा शास्त्र भेंट,प्रात: 7 से 9 बजे तक जम्बूद्वीप महापूजा मण्डल विधान,प्रात: 9 से 9.30 बजे तक माताजी का मंगल प्रवचन होगा।

मध्यान्ह 2 बजे दिगम्बर जैन सामाजिक एकता सम्मेलन, जम्बूद्वीप पुरस्कार समर्पण, युवारत्न पुरस्कार एवं भक्तों द्वारा शास्त्र भेंट,रात्रि 7 बजे आरती, संगीतकार श्री रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

9 अक्टूबर 2022, रविवार, शरद पूर्णिमा को प्रात: 6 से 7 बजे अभिषेक एवं शास्त्र भेंट भक्तों द्वारा,प्रात: 7.30 से 8.15 बजे 78 अकृत्रिम प्रतिमाओं का विशेष अभिषेक,प्रात: 8.15 से 9.30 बजे मनोकामना सिद्धि विधान के बाद माताजी के मंगल प्रवचन होंगे। प्रात: 9.30 से 10 बजऋषभगिरि-मांगीतुंगी प्रतिकृति का उदघाटन होगा।
मध्यान्ह 2 बजे से गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का 89वाँजन्मजयंती शरदपूर्णिमा महोत्सव के अन्तर्गतमुख्य विनयांजलि सभा, 78 भक्त परिवारों द्वारा पूज्य माताजी का पादप्रक्षाल किया जाएगा। माताजी को पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य अशोक जैन , अंकित जैन चांदवाड़-जयपुर को मिला है। कमण्डलु भेंट (श्रीमती सुजाता निरंजन शाह-पुणे द्वारा), गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण (वर्ष-2021) श्री राजेन्द्र पाटनी विधायक, वाशिम (महा.), गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण (वर्ष 2022) श्री प्रकाश मोदी डायरेक्टर पारस चैनल, स्वर्ण जयंती पुरस्कार समर्पण श्रीमती अनामिका जैन, प्रीतविहार-दिल्ली, रात्रि 7 बजे से महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तत्पश्चात यात्रा दल जयपुर के लिए प्रस्थान करेगा। दिगंबर जैन त्रिलोक शोध संस्थान ,जंबूद्वीप हस्तिनापुर द्वारा आयोजित इस आयोजन में जयपुर सहित पूरे देश से हजारों श्रद्धालु गण शामिल होंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *