4 दीक्षार्थियों की बिनोरी जयपुर किशनगढ़ में 30 सितम्बर को
वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी अतिशय क्षेत्र महावीर जी मे ससंघ विराजित है। दीक्षा पूर्व बिनोरी एवम गोद भरने का कार्यक्रम जयपुर में आयोजित हैं।
आगामी 5 अक्टूबर( दशहरा) को परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सिद्ध हस्त कमलों से दीक्षित होने वाली दीक्षार्थी दीदीयों की बिंदोरि एवं गोद भराई दिनांक *30/09/22* को भावी दीक्षार्थी . साधना दीदी इन्दौर. नेहा दीदी देहली, . दीप्ती दीदी सनावद, पूनम दीदी कोटा की बिंदौरी व गोद भराई की जायेंगी।
राजकुमार सेठी ,राजेश सेठी तथा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि बिंदोरी प्रात: *07:15 बजे श्री आदिनाथ मन्दिर विवेक विहार* प्रारम्भ होकर गाजे बाजे से उदयपथ – जनपथ –वशिष्ठ मार्ग – राम मार्ग होते हुए महावीर मंदिर श्याम नगर से *श्री आदिनाथ मन्दिर वशिष्ठ मार्ग पहुंचेगी वहा पर दीक्षार्थी दीदीयों की सामूहिक गोद भराई* की जायेगी।
कमेटी ने कार्यक्रम में शामिल होकर दीक्षार्थीयों की अनुमोदना करने का अनुरोध किया हैं
उल्लेखनीय है कि अभी तक आचार्य श्री ने 94 दीक्षाएं दी है।
राजेश पंचोलिया ने दीदियों के जीवन परिचय में बताया कि
ब्रह्मचारणी साधना दीदी

जिस प्रकार श्री आदिनाथ भगवान ने उनके पुत्रों पुत्रियों पोतों ने दीक्षा ली। उसी प्रकार एक संयोग पुनः बना कि पिता मुनि श्री चारित्र सागर जी ,भाई मुनि श्री श्रेष्ठ सागर जी तथा भतीजी आर्यिका श्री महायशमती जी के संयम वैराग्य पद चिन्हों पर 7 प्रतिमा धारी साधना दीदी ने चलने के लिए वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी को दीक्षा हेतु रत्नत्रय रूपी तीसरी बार श्रीफल चढ़ाया। आप विगत 3 वर्षों से संघ में बुआजी के नाम से जानी जाती है। एक संयोग आपका जन्म आषाढ़ सुदी दूज को हुआ है जो आचार्य श्री का आचार्य पदारोहण दिवस है।
नेहा दीदी

श्रीमती सरिता राकेश जी देहली की पुत्री स्नातक ग्रेज्युट है। C A चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रथम वर्ग की शिक्षा ली है। वर्ष 2011 में आजीवन ब्रहचर्य व्रत आचार्य श्री विद्या भूषण श्री सन्मति सागर जी से लिये।दो प्रतिमा के नियम पूज्य आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी से वर्ष 2016 में ग्रहण किये।आप विगत 15 वर्षों से आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी के संघस्थ होकर 5 वर्षो से निरंतर आचार्य श्री संघ संपर्क में है।
बाल ब्रह्मचारणी दीप्ति दीदी

श्रीमती भारती अविनाश जैन सनावद mp की पुत्री दीप्ति दीदी का जन्म 12 सितम्बर 1996 को हुआ।लौकिक शिक्षा B A तक प्राप्त कर घर पर चैत्यालय तथा धार्मिक पुस्तकालय होने से स्वाध्याय की गहन रुचि रही ।पारिवारिक दादा दादी माता पिता संस्कारो ने वेराग्यमयी वातावरण मिला आपने 22 अगस्त 2015 को निवाई राजस्थान में पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी से आजीवन ब्रहचर्य व्रत लेकर संघ में शामिल हुए।
पूनम दीदी

श्रीमती कनकमला निर्मल जी बाकली वाल की पुत्री बचपन कालेज का नाम निशा किंतु जन्म वैशाख शुक्ला पूनम को हुआ। निशा की रात्रि सदैव के लिए पूनम की चांदनी में परिवर्तित हुई। ओर आपका जीवन स्वर्ण मयी निर्मल हुआ।
वही मदनगंज किशनगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा समस्त
*दीक्षार्थियों की भव्य बिंदोरी एवं छोल भराई का कार्यक्रम 30 सितंबर 22 को श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी में रखा गया हैl दीक्षार्थियों का आगमन*
समय* *मध्यान्ह 3:00 बजे* चारित्र चक्रवर्ती आचार्यशांतिसागर स्मारक, जयपुर रोड,व मध्यान्ह 3:30 बजे
*स्थान* श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर इंदिरा नगर।मे होगा
जानकारी देते हुए श्री विनोद पाटनी श्री सुभाष बड़जात्या श्री गौरव पाटनी ने अपील की सकल दिगंबर जैन समाज के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भव्य शोभायात्रा एवं छोल भराई के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य को बढ़ाए एवं वैराग्य की ओर बढ़ने वाले दीक्षार्थियों के त्याग की अनुमोदना करेंl
संकलन अभिषेक लुहाड़िया रामगंजमडी
