पूरे देश से 100 से अधिक जानकारी एकत्रित की-तपस्वियों की अनुमोदना भी

JAIN SANT NEWS कोटा

पूरे देश से 100 से अधिक जानकारी एकत्रित की-तपस्वियों की अनुमोदना भी…अभिनन्दन भी

कोटा,
यदि हम स्वयं व्रत, उपवास आदि की साधना नहीं कर सकते तो त्याग करने वाले त्यागी की अनुमोदना करके भी पुण्य का बंध किया जा सकता है, यहीं पूर्वाचार्यों की वाणी व उपदेश है।

और इसी उपदेश की पालना करते हुए दिगम्बर जैन बघेरवाल समाज के अंतर्राष्ट्रीय सोशल प्लेटफार्म राष्ट्रीय बघेरवाल नेटवर्क द्वारा कोटा के 10 उपवास कर्ताओं का सम्मान संयोजक मण्डल द्वारा उनके निज आवास पर जाकर किया ।

संयोजक विनोद ताथेडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से राष्ट्रीय बघेरवाल नेटवर्क समय समय पर नित नये प्रयोग करता है उसी क्रम में इस बार दशलक्षण महापर्व के दौरान पूरे भारतवर्ष में समाज बंधुओं द्वारा 3-5-10 उपवास करने वालो की जानकारी मांगी गई । पहली बार मे ही अल्प सूचना पर 100 से अधिक जानकारियां हमें प्राप्त हुई । सभी त्यागियों को वर्चुअल प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये ।

शुक्रवार को नेटवर्क संयोजक राजेश जैन बन्टी के नैतृत्व में हेमंत जैन पिंटू, राकेश जैन, बीना जैन, मनोरमा जैन आदि समाज बंधुओं द्वारा कोटा नगर के 10 उपवास कर्ताओं का उनके निज आवास पर जाकर शाल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनका अभिनन्दन किया ।

श्री राकेश चपलमन ने बताया की ऐसा पहला अवसर होगा जब किसी सम्मान के समय उस व्यक्तित्व का पूरा परिवार उसके साथ खड़ा हुआ।

सभी समाज बंधुओं ने नेटवर्क के इस नव प्रयास की बहुत सराहना की । औऱ यह अनूठा प्रयास सभी जगह सराहा जा रहा है। यह अनूठी पहल सभी जगह कारगर सिद्ध होगी

राकेश जैन ‘चपलमन ‘से प्राप्त जानकारी के साथ

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *