- अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि श्री के दर्शनार्थ दूरांचलों से पहुंच रहे श्रद्धालु

ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र, ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा है कि प्रभु के चरणों में झुकने से जीवन में संतुष्टि मिलती है। पूरे परिवार के साथ कम से कम साल में एक बार सामूहिक रूप से भगवान का पूजन- अर्चन, विधान और गुरु दर्शन करने से जो आशीर्वाद मिलता है, वह कई गुना फलदायी रहता है। मुनि श्री ने आगे यह भी कहा कि कोई दूसरा दुख देवे तो दुखी हो जाना लेकिन स्वयं दुखी मत होना। जीवन में सब कुछ पाकर व्यक्ति संतुष्ट क्यों नहीं होता। व्यक्ति क्यों नहीं कहता है कि पूर्ण सुखी हूं। हमने जो गलती की है, उसकी सजा मिल रही है। दुःख को पूर्वकर्म का परिणाम मानना चाहिए। दुख के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि निमित्त के कारण दुख होता है, प्रकृति- कृत दुख होता है और देवता-कृत दुख बताया गया है।
प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया। इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द से शान्तिधारा पुर्ण्याजक परिवारों ने कर गुरुदेव का आर्शीवाद ग्रहण किया। तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया।
धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया ने किया। बुधवार को निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज का आहारदान मनोज जैन काका परिवार, मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान विनोद कुमार देवेन्द्र कामरा परिवार, धैर्यसागर महाराज को आहारदान विनोद कुमार देवेन्द्र कामरा परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहार दान का सौभाग्य विनय जैन जड़ीबूटी परिवार को मिला। मुनि श्री एवं संघस्थ मुनि पूज्यसागर महाराज, एलक धेर्यसागर महाराज क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के दर्शनार्थ अभिनंदनोदय तीर्थ पर दूरांचलनों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
चातुर्मास की व्यवस्थाओं को संयोजित करने में मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन पार्षद, संयोजक धार्मिक
आयोजन मनोज जैन बबीना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अतिरिक्त निर्माण समिति के प्रमुख शीलचंद अनौरा, कोमल दादा, अखिलेश गदयाना एवं स्वयंसेवी संस्था आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर व्यायाम शाला, स्याद्वाद बर्द्धमान सेवा संघ, जैन मिलन, महिला मण्डल का योगदान मिल रहा है।
