समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है पिंकी जैन-ललित सेठी

JAIN SANT NEWS झुमरीतिलैया

झुमरीतिलैया। जैन समाज का क्षमावाणी पर्व संपन्न होने पर समाज के पदाधिकारियों ने पिछले एक वर्ष में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का ब्योरा लोगों के बीच प्रस्तुत किया। समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी ने पूरे वर्ष भर मे समाज में अपना योगदान देने वाले लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की। मंदिर जीर्णोद्धार के संयोजक सुरेश झाझंरी और सुशील छाबड़ा ने मंदिर निर्माण कार्यों की रूपरेखा को समाज के बीच पेश किया और लोगों से तन- मन- धन से इसमें सहयोग करने की अपील की। दिल्ली से आए जैन विद्यालय के चेयरमैन किशोर जैन पांड्या ने विद्यालय प्रगति के कार्यों की बातों को रखा और कहा कि जैन विद्यालय बहुत जल्द महाविद्यालय का भी रूप लेगा, ऐसी योजना है। चातुर्मास कमेटी के संयोजक सुरेंद्र काला ने दशलक्षण पर्व में संपन्न होने वाले सभी कार्यक्रम की सफलता पर समाज के लोगों को बधाई दी। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मंत्री सभी पदाधिकारी ने निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन को समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए सम्मान पत्र देकर माला पहना कर सम्मानित किया। समाज के मंत्री ललित सेठी ने कहा कि पिंकी जैन हमेशा जरूरतमंदों की सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। पिछले 12 वर्षों से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का सही रूप में पालन किया है। कोरोना काल में भी आपने बिना रुके, बिना थके एक योद्धा की तरह सेवा के कार्य किए हैं। आप समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जैन संत विशल्य सागर जी ने इस मौके पर समाज के सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।
मौके पर जैन समाज के उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी, सह मंत्री राज छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष सुशील छाबड़ा, जयकुमार गंगवाल, प्रदीप छाबड़ा, सुरेश सेठी, सुनील जैन छाबड़ा मनीष सेठी, सुनील सेठी, नवीन सेठी, संदीप सेठी, रीता सेठी, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी मंत्री आशा गंगवाल, किरण ठोलिया, मोना छाबड़ा त्रिशला गंगवाल, शशि छाबड़ा, सह संयोजक राजीव छाबड़ा, दिलीप बाकलीवाल, रुपेश छाबड़ा, ऋषभ सेठी, मनोज गंगवाल, विकास पाटोदी आदि लोग उपस्थित थे। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने दी।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *