श्री शिखरजी स्वच्छता समिति को किया सम्मानित

JAIN SANT NEWS सम्मेद शिखर

श्री शिखरजी‎ स्वच्छता समिति को किया सम्मानित

पारस्नाथ

‎ विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल‎ मधुबन स्थित पारस ज्योति मण्डल‎ मधुबन के द्वारा श्री शिखरजी‎ स्वच्छता समिति के कार्यकर्ताओं को‎ 10 लक्षण महापर्व के शुभ अवसर‎ पर सम्मानित किया गया। इस अवसर‎ पर समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार‎ सिन्हा एवं महासचिव अतुल‎ बघेरवाल इंदौर ने बताया कि मधुबन‎ में की जा रही स्वच्छता कार्यक्रम के‎ प्रति समिति के लोगों की कड़ी मेहनत‎ एवं लग्न को देखकर पारस ज्योति‎ मंडल ने श्री शिखरजी स्वच्छता‎ समिति के लोगों को सम्मानित करने‎ का निर्णय लिया।‎ समिति के लोगों द्वारा कार्यक्रम को‎ देख रेख करना व मार्गदर्शन देना‎ जिससे देश विदेश से आने वाले‎ तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों को स्वच्छता‎ शिखरजी में देख कर इस तीर्थ की‎ महिमा का महत्व जानने समझने का‎ अवसर मिलेगा ।‎

संकलित अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *