दशलक्षण पर हुआ श्रीजी का अभिषेक

JAIN SANT NEWS प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। श्री दिगंबर जैन मंदिर, प्रतापगढ़ में आचार्य श्री 108 तपस्वी सम्राट संमति सागर महाराज जी परमशिष्य आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज जी ससंघ चातुर्मास कर रहे हैं। यहां दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग के दिन आचार्य श्री के सानिध्य में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः काल श्रीजी का अभिषेक किया गया। आचार्य श्री के मुखविंद से शांतिधारा हुई। इसके बाद संगीत के साथ समूहिक पूजन और आचार्य श्री मंगल प्रवचन हुए। आचार्य श्री के दशलक्षण महापर्व पर निर्जल उपवास चल रहे हैं। कुछ भक्त इटावा और दिल्ली आदि जगह पर गुरु जी प्रेरणा से दस दिन के उपवास करने गए हैं। इसमें संजय, बंटी, मोहित, विजय, विशाल, खुशी, नितिन, पारस, अजय जैन शामिल हैं।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *