जैन मंदिर में चोरी की घटना से जैन समाज मे आक्रोश

JAIN SANT NEWS महरौनी

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चोरी के खुलासे की मांग

महरौनी (ललितपुर)। ललितपुर जिले के नाराहट थाना अन्तर्गत ग्राम पारौल में चोरों ने जैन मंदिर को निशाना बनाया और जैन मंदिर से 16 जिन प्रतिमाएं और चांदी के 4 छत्र ले गए। इस घटना से जैन समाज मे आक्रोश है। महरौनी के दिगम्बर जैन समाज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है

दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष कोमल सिंघई के नेतृत्व में समाज का प्रतिनिधिमंडल तहसील परिसर पहुंचा जहां तहसीलदार चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से मांग की कि इस चोरी का शीघ्र खुलासा किया जाए। यह चोरी जैन समाज की आस्था पर चोट है। इससे भारतवर्षीय जैन समाज मे रोष है। प्रशासन इस घटना को गम्भीरता से ले और शीघ्र चोरी का खुलासा कर आराध्य जिन प्रतिमाएं वापस दिलाए।

इस मौके अनिल मिठया, आशीष मोदी, अस्सू सिंघई, डा. शतेंद्र कुमार, जय हिंद सिंघई, आशीष पारौल,राजेश खिमलासा,अभिषेक सिंघई मनोज बजाज, अरविंद सिंघई,नीलेश सराफ,विजय मोदी,सुमत सिंघई, निखलेश सिंघई, शुभम सराफ आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *