सुगंध दशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

सोमवार की पावन बेला में पर्युषण पर्व 6 वे दिन को उत्तम संयम दिवस के रूप मे मनाया गया वही जिनालयों में भक्ति आराधना की धूम रही शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लोकेश शास्त्री द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र के 6 वे अध्याय पर प्रकाश डाला वही महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में दसलक्षण विधान अभूतपूर्व उत्साह के साथ किया जा रहा है। साथ ही सुगन्ध दशमी पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया सभी ने नगर के समस्त जिनालयों की वन्दना की साथ ही धूप क्षेपण अपने कर्मो की निर्जरा की समस्त जिनालयों में विशेष साज सजावट की गई जो आलोकिक थी वही रविवार की रात्रि बेला में महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वर्ग पहेली प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसका संचालन वंदना मयंक बाबरिया द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरुस्कार संजय कुमार गरिमा दुगेरिया की और से प्रदान किये गए।

तीर्थकर को जानो प्रतियोगिता होगी
मंगलवार की रात्रि बेला में श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में तीर्थंकर जानो प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसको लेकर सभी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन की संचालिका श्रीमति साधना पहाड़िया,सोनिया बागड़िया व् पूजा सिंघल ने कहा यह प्रतियोगिता बहुत ही रोचक और जानकारी वर्धक होगी। इसके द्वारा सभी को तीर्थंकरो के विषय मे जानकारी प्राप्त होगी। इसमे सभी से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
