पर्युषण पर्व का द्वितीय उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया

JAIN SANT NEWS रामगंजमडी

पर्युषण पर्व का द्वितीय उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया

रामगंजमंडी

नगर में दो दिन से भक्ति आराधना की धूम है। नगर के समस्त दिगम्बर जैन जिनालयों में भक्ति श्रद्धा उमड़ रही है। द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया यह

धर्म हमें मान अभिमान घमंड का नाश करने की सीख देता है। मार्दव का अर्थ है ऋजुता व कोमलता लाना। सुबह की बेला में श्रीजी का अभिषेक शान्तिधारा कर पर्व पूजन की गई वह शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंडित जी तत्वार्थसूत्र के द्वितीय अध्याय का अर्थ व महत्व समझाया। वही महावीर दिगम्बर जैन मंदिर दसलक्षण महामंडल विधान किया जा रहा है जानकारी देते हुए बघेरवाल समाज के महामंत्री पदम सुरलाया ने बताया की श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आज दिनांक 1सितंम्बर 2022 गुरुवार को प्रथम अभिषेक शांतिधारा का पुण्य लाभ प्रेमचंद, विपिन सबदरा, द्वितीय शांतिधारा का लाभ प्रकाशचंद,ऋषभ धनोतिय एवम 1 दिन की शांतिधारा का राजेंद्र शांति धनोत्या को मिला। बताया की मंदिर जी मे सामूहिक आरती के पश्चात 48 दीपकों द्वारा भक्तामर की महाआरती की गयी। जिसका पुण्य लाभ निर्मल कुमार, संतोष लांबाबॉस परिवार को मिला।

विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई

वही बुधवार की रात्रि बेला में शान्तिनाथ मन्दिर पंडित जी द्वारा प्रश्नमंच आहूत किया गया।वही महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी द्वारा मुद्रा बनाओ प्रतियोगिता आहूत की गई। जिसका संचालन समूह सास्कृतिक मंत्री विनीशा सुरलाया, सरिता सबद्रा ने किया। उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में प्रथम अनिता ठोंरा, द्वितीय प्रियंका जैन रही। साथ ही सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार समूह की औऱ से प्रदान किये गए।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *