जैन कीर्ति स्तम्भ का विधिवत भूमि पूजन हुआ





आगरा
संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव की स्म्रती में फतेहाबाद रोड स्थित साल्ट कैफे के सामने जैन कीर्ति स्तंभ का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महापौर नवीन जैन एवं पंडित राकेश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्र उच्चारण और विधि विधान से जैन कीर्ति स्तंभ का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इसके पश्चात संबोधन कार्यक्रम हुआ जिसमें अपनी बात रखते हुए महापौर नवीन जैन ने बताया कि जैन समाज के सर्वोच्च संत मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के दीक्षा मुनि के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के सभी महानगरों में कीर्ति स्तंभ की स्थापना का अभियान चलाया गया।
इसी कड़ी में निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 वीर सागर जी महाराज संसघ एव अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा एव आशीर्वाद से आगरा में फतेहाबाद रोड़ पर विशाल कीर्ति स्तंभ की स्थापना की जा रही है। महापौर नवीन जैन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस कीर्ति स्तंभ स्थापना के भूमिपूजन और शिलान्यास का सौभाग्य मुझे मिला।
प्रदीप जैन पीएनसी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आगरा शहर की धरती पर भी कीर्ति स्तंभ की आज आधार शिला रखी गई| महापौर नवीन जैन के साथ उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस कार्य में सहयोग दिया। वास्तव में यह एक बड़ा पुण्य का काम है। इसके बाद सकल दिगंबर जैन परिषद आगरा,क्षमा सागर भक्त मंडली छीपीटोला,आगरा महिला मंडल, शिक्षा समिति आगरा,जयसवाल जैन समाज नुनिहाई,पल्लीवाल जैन समाज धूलियागंज,जैन समाज,कमला नगर,जैन समाज, भारतीय जैन संगठना,जैन महिला मैत्री मंडल इत्यादि जैन समाज एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा महापौर नवीन जैन का स्वागत सम्मान किया गया|
कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन कलीबाल के द्वारा किया गया| इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन राकेश जैन परदेवाले,भोलानाथ जैन सिंघई, विमल जैन मारसन्स,जितेन्द्र जैन,अनंत जैन राकेश जैन पार्षद निर्मल मोठ्या,राजकुमार गुड्डू सुनील जैन ठेकदार,अखिल बरोलिया,पुष्पेन्द्र जैन,गौरव जैन चौधरी,प्रवीन जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,अंकेश जैन,समकित जैन,मोहन सिंह लोधी पार्षद जगदीश पचौरी पार्षद,सपना जैन पार्षद रिंकू जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
– मीडिया प्रभारी शुभम जैन से प्राप्त जानकारी
संकलंन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
