महिलाओं में धर्म और धार्मिक शिक्षा के प्रति देखी गयी ललक

JAIN SANT NEWS बड़नगर

महिलाओं में धर्म और धार्मिक शिक्षा के प्रति देखी गयी ललक

बड़नगर

प्रातः स्मरणीय भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विशुद्वमति माताजी एव प्रज्ञा पद्मनी गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी की सुशिष्या  पूज्य आर्यिका रत्न 105 विप्रभमति माताजी के सानिध्य में छहढाला का अध्यन 30 से भी अधिक महिलाओं का अध्यन किया उसके उपरान्त हुई परीक्षा में, 30 महिलाओं ने परीक्षा देकर डेढ़ सौ प्रश्न 1 घंटे में हल करके एक मिसाल कायम की।

जानकारी देते हुए महिलामण्डल अध्यक्ष श्रीमती माला सोनी ने बताया कि पूज्य माताजी की पढ़ाने की शैली बहुत ही अदभुत है, उन्होंने जटिल विषय को भी सरलीकरण करके समझाया,पूज्य माताजी की दुर्दर्शिता है की महिला शक्ति में छुपा हुआ हुनर सबके सामने आ सके। पूज्य माताजी की यही अभिरुचि महिलाओं में आकर्षण का कारण बनी। महिला शक्ति ने गहन अध्ययन किया और पूर्ण अनुशासित होकर परीक्षा दी। जब परीक्षा हुई तो ऐसा लग रहा था मानो कोई बोर्ड की परीक्षा हो रही है। यह परीक्षा 26 अगस्त हो आहूत हुई थी। महिला शक्ति को धर्म से जोड़ने का श्रेय महिलामंडल की अध्यक्षा श्रीमती माला सोनी को जाता है, वो समय समय पर सभी को जागरूक करती है, उन्हें साहस सम्बल देती है।

व प्रोत्साहन भरपुर देती है। निर्वाचित नगर पलिका अध्यक्ष अभय टोंग्या का किया गया अभिनंन्दन

परीक्षा परिणाम आने के बाद पुरुस्कार वितरण समारोह आहूत किया गया।इस अनुपम बेला में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय टोंग्या का महिला मंडल द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक गोधा, संजय बिलाला,अजित टोंग्या मोजूद रहे। महिलामण्डल सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष महोदय से मांग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम चला रहे हैं लेकिन नगरपालिका के बाहर स्वच्छता नहीं है बारिश के कारण यह तलैया का रूप लेती है। जो बीमारी का कारण बनती है साथ ही अनाधिकृत कब्जा होने से आने जाने वाले सभी को बच्चों को वह साइकिल से जाने वालों को दुर्घटना का सामना भी करना पड़ता है।इसे तुरंत शीघ्र समाप्त करें एवं निराकरण करें। श्री टोंग्या ने अपने उद्बोधन में कहा जल्द ही इस कार्य को करवाने का प्रयास करूंगा। टोंग्या ने सभी का अभिनंदन किए जाने पर आभार जताया

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *