राजस्थान जैन सभा करेगी त्यागी व्रतियों का सम्मान – सकल दिगम्बर जैन समाज का सामूहिक क्षमापना समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन
जयपुर
सकल दिगम्बर जैन समाज का सामूहिक क्षमापना समारोह जयपुर स्थित मुनिराजों, आर्यिका माताओं सहित आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में राजस्थान जैन सभा जयपुर द्वारा मनाया जाएगा। इस मौके पर त्यागी व्रतियों का अभिनन्दन किया जाएगा। आयोजन के बैनर पोस्टर का शनिवार को भट्टारकजी की नसियां में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में विमोचन किया गया। सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि राजस्थान जैन सभा जयपुर एवं आचार्य सुनील सागर वर्षायोग समिति द्वारा भट्टारक जी की नसिया में आयोजित इस समारोह में 10 दिवस, 16 दिवस, एक माह के उपवास करने वाले त्यागी व्रतियों का बापूनगर के गणेश मार्ग स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय से भट्टारक जी की नसिया तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। भट्टारक जी की नसिया में सभी त्यागी व्रतियों का अभिनन्दन किया जाएगा तथा इस मौके पर पारणा महोत्सव का भी आयोजन होगा। त्यागी व्रतियों को पारणा कराया जाएगा।
आयोजन के लिए अशोक जैन नेता को मुख्य समन्वयक, महेश काला को मुख्य संयोजक, रुपेन्द्र छाबड़ा ‘अशोक’ एवं राजेश गंगवाल को संयोजक बनाया गया है।
कार्यक्रम के बैनर, फ्लेक्स, पोस्टर का विमोचन शनिवार को आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन बाकलीवाल,महामंत्री मनीष बैद,मंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’, संयुक्त मंत्री भानू छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य कमल बाबू जैन,शैलेन्द्र साह चीकू, अशोक पाटनी, राकेश गोधा,जिनेन्द्र जैन’जीतू’ , अशोक जैन नेता सहित समाजसेवी रुपेन्द्र छाबड़ा, सुरेश सबलावत, ओम प्रकाश काला ‘मामाजी’, रमेश गंगवाल आदि उपस्थित थे।
मुख्य समन्वयक अशोक जैन ‘नेता’ ने बताया कि आयोजन के 50 से अधिक मंदिरों में होर्डिंग्स लगाये जा रहे हैं। सभी दिगम्बर जैन मंदिरों से त्यागी व्रतियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
