उदयभान जैन कामां निवासी, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री हुए नियुक्त

Uncategorized

उदयभान जैन कामां निवासी, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री हुए नियुक्त

उज्जैन

दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र महावीर तपोभूमि उज्जैन में तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज संघ के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय जैन पत्रकार महासंघ रजिस्टर्ड के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर कामां निवासी उदयभान जैन को पुनः मनोनीत किया गया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र में तीन वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया तो अध्यक्ष पद पर रमेश चंद जैन तिजारिया जयपुर एवं राष्ट्रीय महामंत्री पद पर उदय भान जैन कामा निवासी को मनोनीत किया गया। अधिवेशन में जैन पत्र-पत्रिकाओं के 8 राज्यों के वरिष्ठ जैन पत्रकार व सम्पादक उपस्थित थे। जैन के मनोनयन पर जैन समाज कामा,विनीत सागर वर्षा योग समिति, धर्म जागृति संस्थान, युवा परिषद व महिला मण्डलों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा की उदयभान जैन के मनोनयन से राष्ट्रीय स्तर पर जैन समाज कामा को गौरवान्वित होने का मौका मिला है।

एक परिचय श्री उदयभान जैन का
श्री जैन कामा निवासी स्व ओम प्रकाश जैन बड़जात्या के सुपुत्र हैं और वर्तमान में जयपुर में प्रवास कर रहे हैं। आपके द्वारा तीन वर्षो में संघ के महामंत्री पद पर रहते हुए अनेक उल्लेखनीय कार्य किये गए है

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *