श्री महावीर जी मे वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज को आगामी पंच कल्याणक हेतु उदयपुर समाज द्वारा श्रीफल अर्पित किशनगढ़ समाज भी करेगी निवेदन
श्री महावीर जी
प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवती आचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज अपना 54वा ससंघ चातुर्मास दीक्षा स्थली श्री महावीर जी कर रहे है। विगत दिनांक 22 अगस्त को उदयपुर दिगम्बर जैन समाज सेक्टर 11 की कमेटी एवम समाज मोजूद हुई।
उदयपुर सेक्टर 11श्री आदिनाथ चेरेटिबल ट्रस्ट दिगम्बर जैन मंदिर के पदाधिकारीयो में अध्यक्ष रोशन जैन, ,कोषाध्यक्ष मोहन विरदावत , भवर मुणँडलीया , पारस चितौडा, ,राजेश देवड़ा ,सुरेश वखेरीया ,पण्डित महावीर जैन महिला मण्डल और सभी सदस्यों ने वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज को
उदयपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कराने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया। श्री पारस चित्तोड़ा उदयपुर ने बताया कि उदयपुर सेक्टर 11 के लिए बहुत पुण्योदय का अवसर मिला,जब कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी मे विराजित वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी के दर्शन कर सेक्टर 11 श्री आदिनाथ चेरेटिबल ट्रस्ट दिगम्बर जैन मंदिर में नूतन खड्गासन चौबीसी की पंच कल्याणक प्रतिष्ठा हेतु ससंघ सानिध्य हेतु निवेदन किया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सेक्टर 11 की पूर्व में प्रतिष्ठा भी वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी सानिध्य में हुई है। संघ में आचार्य श्री अजित सागर जी के शिष्य मुनि श्री चिन्मय सागर जी भी उदयपुर गौरव है। दिनांक 25 अगस्त को 3 बसे किशनगढ़ से आ रही है।

श्री गौरव पाटनी किशनगढ़ ने बताया कि श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, इंदिरा कॉलोनी एवं श्री चंद्रप्रभु मंदिर, सिटी रोड मदनगंज किशनगढ़ के पंचकल्याणक में सानिध्य प्रदान करने के निवेदन करने हेतु 3 बसे (2 रविंद्र रंगमंच+1 इंदिरा कॉलोनी) से दिनांक 24 अगस्त 2022 को सायं 6.00 बजे जाएगी एवं 25 अगस्त को सायंकालीन वापस किशनगढ़ के लिए महावीर जी से रवाना होगी। बसों के पुण्यार्जक श्री पारसमल मल पांड्या परिवार,श्री माणक चंद गंगवाल परिवार,तथा श्री ओम प्रकाश गदिया परिवार किशनगढ़ है।
चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष श्री राजकुमार सेठी जयपुर ने बताया
गौरतलब है कि प्रतिदिन राजस्थान के अन्य अनेक नगरों भींडर ,पारसोला, सलूम्बर ,धरियावद आदि अनेक नगरों के भक्त आगामी पंच कल्याणक हेतु पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी से निवेदन कर रहे है।
राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सलय वारिधि भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
