आदर्श महिला मंडल ने आदिवासियों बच्चो के बीच जाकर उनका सम्मान कर किया अनुकरणीय कार्य

JAIN SANT NEWS खुरई

आदर्श महिला मंडल ने आदिवासियों बच्चो के बीच जाकर उनका सम्मान कर किया अनुकरणीय कार्य

खुरई

सेवा का जज्बा ऐसे कार्य करवा देता है जो सभी के लिए एक मिसाल बनकर सामने आते है, ऐसा ही कर दिखाया आदर्श महिलामण्डल के तत्वाधान में आदिवासी बच्चों का किया सम्मान किया और उन्हें स्टेशनरी वितरित की इस अवसर पर आदिवासी महिलाओं एवं बच्चों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा बड़कुल ने की।

जानकारी देते हुए अशोक शाकाहार ने बताया की जब यह समूह बच्चो के बीच गया तो उन परिवारों बच्चो के बीच एक अलग मुस्कान और उम्मीद की एक किरण सी दिखाई दी। उन्हें जररूत थी साहस सम्बल और सहयोग की जो इस समूह ने कर दिखाया। जो सेवा परोपकार का अनुपम उदाहरण देता है। समाज को व हर व्यक्ति को इनके कार्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए। और आगे आने आना चाहिए ताकि यह भी अपना विकास कर देश की उन्नति प्रगति में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर अंजना जैन, लता जैन,मंजू खड्डर, श्वेता शाकाहार, रानी छतपुरीया,वीणा छतपुरीया,शोभा जैन, मोनिका बड़कुल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *