अंचल से जायेगा संस्कार शिविर में दल 31अगस्त से लगेगा संस्कार शिविर
अशोकनगर
मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में तीस अगस्त से नो सितंबर तक अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर का भव्य आयोजन होने जा रहा है तीस अगस्त को सभी को सम्मिलित किया जायेगा। जिसमें फार्म के माध्यम से चयनित सैकड़ों की संख्या में शिविरार्थी देश के विभिन्न प्रान्तों से पहुंचेंगे। श्रावक संस्कार शिविर की व्यापक तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। हजारों की संख्या में रहने वाले सभी शिविरार्थी दस दिन तक मुनि श्री के सान्निध्य में संस्कृति संस्कारों के साथ धर्म समाज देश के लिए समर्पण का भाव समझेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
