खाद्य सामग्री का ट्रक शिखरजी के लिए रवाना रवाना

JAIN SANT NEWS टोंक

खाद्य सामग्री का ट्रक शिखरजी के लिए रवाना रवाना

टोंक

श्री पदमपुरा पदयात्रा संघ के तत्वाधान में महातीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी झारखंड 19 व 20 अगस्त को 1150 यात्री जा रहे हैं जिनके शुद्ध आहार सामग्री एवं सम्मेद शिखरजी में विराजमान साधु संतों के चोके के लिए खाद्य सामग्री का ट्रक मंगलवार की रात्रि को मंत्रोचार के साथ रवाना किया गया

संघ के सदस्य संदीप देवली वाले एवं सुनील कपड़े वाले ने बताया कि 19 व 20 अगस्त को टोंक से सम्मेद शिखरजी झारखंड के लिए 1150 यात्री रवाना होगा जहां पर 22 अगस्त को पर्वत पर सामूहिक चरण वंदना के लिए जाएंगे

इस मौके पर संघ के हुकम जैन, मनोज फागी,पदम कंटान,मोनु जैन ,राजेश आरटी,सुनील, वाला,रमेश गोटा, विनोद जैन,राजकुमार छामुनिया,राजेश हाडीगाव, अशोक श्यामपुरा,आदि संघ के लोग उपस्थित रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *