जैन तीर्थक्षेत्र शिरपुर को मिलेंगी सभी सुविधाएंः गडकरी

JAIN SANT NEWS नागपुर

जैन तीर्थक्षेत्र शिरपुर को मिलेंगी सभी सुविधाएंः गडकरी

नागपुर। जैनों की काशी तीर्थक्षेत्र शिरपुर में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चातुर्मास शुरू है। पूरे देश से बड़ी संख्या में जैन भाविक दर्शनों के लिए आ रहे हैं। ऐसे में भाविकों को प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह आश्वसान केन्द्रीय भूतल यातायात मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है। जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से भेंटकर भाविकों के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की मांग की थी। जैन समाज के विभिन्न संगठनों एवं अखिल भारतीय जैन तीर्थरक्षा समिति तथा प्रतिनिधियों ने गडकरी से भेंटकर यह निवेदन किया।

गडकरी ने कहा कि वे स्वयं आचार्य श्री से भेंट करने जाएंगे। जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल में डा. रवींद्र भुसारी, एड. स्मिता सिंगलकर, अनिल गडेकर, संतोष जैन पेंढारी, दिलीप सावलकर, सूरज जैन पेंढारी, रमेश उदापुरकर, अरविन्द हनुमंते आदि शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि शिरपुर में शनिवार व रविवार को हजारों भाविक दर्शनों के लिए आते हैं जिसके चलते यातायात अवरुद्ध हो जाता है। गडकरी ने सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। इस अवसर पर जैन समाज की ओर से धर्म दुपट्टा, मोतियों की माला व सम्मान चिन्ह देकर गडकरी को सम्मानित किया गया।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *