भगवान महावीर ने वाणी से भी जीतकर दिखायाः आचार्य श्री सुन्दर सागर जी महाराज

JAIN SANT NEWS प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज ने भक्तजनों और श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व, 1008 श्रेयांसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर भगवान महावीर की वाणी बिखर रही है। आपने देखा होगा, सुना होगा, तलवार के दम पर तो सब जीतते हैं पर भगवान महावीर ने वाणी से भी जीतकर दिखाया है। साधु कोई नियम देते हैं तो समझना कि यह दवाई है। जब नियम लेकर पालन करते हो तो आनन्द आता है। आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज ने आगे कहा कि आज लव-कुश का भी जन्म हुआ है। और आज के ही दिन एक महामुनि विष्णुकुमार ने सात सौ मुनियों की रक्षा की थी। इस कारण रक्षाबंधन पर्व मुनियों की रक्षा का पर्व है। आज के दिन ही आचार्य शांतिसागर ने आपके मंदिरों की रक्षा करी थी। उन्होंने 1100 दिनों तक अन्न का त्याग कर दिया। दुनिया का काम बोलने का है। इनकी सुनोगे तो ये नरक का मार्ग ही प्रशस्त करेंगे।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *