मोती कटरा जैन मंदिर में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया

JAIN SANT NEWS आगरा

मोती कटरा जैन मंदिर में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया

आगरा

गुरुवार को श्री 1008 संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मोती कटरा में परम पूज्य आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में भगवान श्रेयांसनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन महापर्व मनाया गया| जिसका शुभारंभ भक्तों ने सुबह 7:00 बजे से भगवान का अभिषेक एव शान्तिधारा से हुआ| इसके बाद आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर सही रूप से प्रभु श्रेयांसनाथ तीर्थंकर ने मनाया था वह करुणा प्रेम और वात्सल्य का त्यौहार है कहा कि आज परिवारों में आपस में वंह प्रेम नहीं रहा| इन त्योहारों पर बैर की गंथी खोलनी चाहिए|

इसके बाद सैंकडों भक्तों ने रक्षाबन्धन विधान में 700 मुनियों के स्मरण स्वरूप 700 श्रीफल अर्पण किए इसके पश्चात जैन धर्म के 11 तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक पर भक्तों ने निर्वाण लाडू भगवान श्रेयांसनाथ के चरणों बड़े भक्तिभाव से समर्पित किया गया| एवं आचार्यश्री के पीछी में राखी बांधने का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हुआ| इस कार्यक्रम का संचालन राकेश जैन परदेवाले के द्वारा किया गया| इस अवसर पर विवेक जैन,पंकज जैन,अनिल जैन,सुनील जैन,अजित जैन, अर्चना जैन,डोली जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त मोती कटरा जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा|

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *