श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर में आर्यिकाश्री अर्हंश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण महोत्सव एवं रक्षाबंधन महापर्व मनाया गया

JAIN SANT NEWS आगरा

श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर में आर्यिकाश्री अर्हंश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण महोत्सव एवं रक्षाबंधन महापर्व मनाया गया

आगरा

गुरुवार को श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डी 19 कमला नगर आगरा में अर्हम वर्षायोग समिति के तत्वाधान में आर्यिका श्री 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन महापर्व बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया| जिसका शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीपप्रज्वलन के साथ हुआ| इसके बाद माताजी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि किस प्रकार 700 मुनिराजों पर उपसर्ग हुए और विष्णु कुमार मुनि और अकंपनाचार्य महाराज जी ने किस प्रकार रक्षाबंधन विधान रचाकर उन मुनिराजों की रक्षा की। विशेष रूप से सभी भक्तों ने एक दूसरे को राखी के रूप में रक्षा सूत्र बांधा। जिसके उपरांत भक्तों ने विधानाचार्य प० राकेश जैन ब्रह्मचारी के कुशल निर्देशन में मंत्र उच्चारण के साथ शशि जैन पाटनी के संगीतमय भजनों के साथ विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की| विधान के पश्चात जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर श्री श्रेयांसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर निर्वाण लाड़ू हर्षोल्लास पूरे भक्ति के साथ प्रभु चरणों में समर्पित किया| इस अवसर पर ,जगदीश जैन,सुरेश पांड्या,अनिल जैन FCI, महेश चंद जैन SBI,नरेन्द्र जैन,मुकेश रेपरिया, हरीश चंद जैन नायक,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,अंकेश जैन,समकित जैन, समस्त ग्रेटर कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *