फागी कस्बे में आज श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर जयपुर महिला मंडल का सकल जैन समाज फागी ने किया भव्य स्वागत महिला मंडल ने किये विभिन्न जिनालयों के दर्शन
फागी

फागी कस्बे में आज श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर वैशाली नगर जयपुर के महिला मंडल के 35 सदस्यीय दल ने विभिन्न जिनालयों के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त महिला मंडल यात्रा दल जयपुर से रवाना होकर ज्ञानमति दीक्षास्थली माधोराजपुरा में दर्शन कर यहा पहुंचा जहां पर श्री चंद्र पुरी दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन करने के बाद पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, चंद्रप्रभु नसियां जी, मुनिसुव्रनाथ मन्दिर तथा त्रिमूर्ति जैन मंदिर के दर्शन कर चकवाडा ग्राम में गुणसागर महाराज की समाधि स्थल गुणस्थली तथा शांति नाथ जिनालय के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त जयपुर के लिए वापिस रवाना हुआ। इससे पूर्व चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर चंद्रपुरी में सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा की अगुवाई में सुरेश सांघी, राजाबाबू गोधा, बाबूलाल पहाड़िया, निक्की पहाड़िया तथा महिला मंडल की सुनिता सांघी पूर्व सरपंच फागी, मुन्ना अजमेरा, चित्रा गोधा,बरखा गंगवाल, पूर्णिमा गोधा सहित काफी श्रावकों श्राविकाओं ने यात्रा दल का स्वागत किया। उक्त यात्रा दल में महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेमलता बाकलीवाल, मंत्री विनीता जैन, कोषाध्यक्ष सुधा छाबड़ा, उपाध्यक्ष मंजू शाह, उपाध्यक्ष ममता पाटोदी,सह कोषाध्यक्ष संतोष पाटनी, तथा लता बाकलीवाल, संतोष पाटोदी , श्रीमती मंजू जैन तथा समाज सेविका सुलोचना पापड़ी वाल सहित महिला मंडल की काफी महिलाएं साथ-साथ थी।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान
