2300 किलो का निर्वाण लाडू सम्मेदशिखर तीर्थ पर चढाया जाएगा

JAIN SANT NEWS सम्मेद शिखर

2300 किलो का निर्वाण लाडू सम्मेदशिखर तीर्थ पर चढाया जाएगा

पारसनाथ

23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव को लेकर की गयी  तैयारी पूरी कर ली गयी है। मधुबन के सभी अपने-अपने मंदिर जी में भगवान के निर्वाण महोत्सव की तैयारी कर चुके हैं। 4 अगस्त को भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव है। मधुबन स्थित  स्वर्णभद्र कूट से पारसनाथ भगवान् मोक्ष को  प्राप्त किये। वही भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव को धूम धाम से मनाने देश के विभिन्न प्रान्तों से हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालुगण मधुबन पहुंच चुके हैं। वही इस तीर्थ पर इतिहास मे पहली बार होने जा रहा है जो सभी को चकित कर रहा है जी हां प्रथम बार 2300 किलो का लड्डू श्रीजी के चरणों के समक्ष्य आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज व आचार्य विशद सागर जी महाराज व आर्यिका मुनिजन के सानिध्य में पारसनाथ पर्वत के तलहटी में समर्पित किया जाएगा। तेरा पंथी कोठी स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान के समक्ष निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। संस्था के महामंत्री सुरेश सेठी ने बताया कि संस्था में इस बार दो बड़े आचार्य समेत दो आर्यिका माताजी का चतुर्मास सम्पन्न हो रहा है। संस्था के मंदिर जी में भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव को लेकर धार्मिक आयोजन साधु संतों के सानिध्य में किया जाएगा। यह

शंका समाधान बना जैन यात्रियों का केंद्र बिंदु

मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के द्वारा संचालित शंका समाधान का कार्यक्रम मधुबन आने वाले जैन यात्रियों के लिए केंद्र बिंदु बन गया है। दिन भर चाहे जहां भी रहे परंतु शाम के 6 बजे से 7.30 तक जैन यात्री मधुबन स्थित गुणायतन पहुंच जाते हैं। जहां शंका समाधान का कार्यक्रम किया जाता है। इस कार्यक्रम में भक्त मुनि श्री के समक्ष अपने मन के सवाल को रखते हैं, जिसका तुरन्त ही संतोष जनक उत्तर के साथ भक्तों के मन की शंका को मुनि श्री द्वारा दूर किया जाता है।

संकलन अभिषेक जैन लूहाडीया रामगंजमंडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *