दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने बनाया मेडिकल बैंक जिसके द्वारा लोगो को ऑक्सीजन सिलेंडर व पलंग दिये जाते है

ग्वालियर

सेवा का जज्बा हो मन मे मानवता हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता ऐसा ही कर दिखाया जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर ने जो सभी के लिये एक प्रेरणादायक उदाहरण है शहर से जुडी जैन समाज की सामाजिक संस्था शहर में ऐसे बीमार व्यक्तियों को मेडिकल और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध करा रही है, जो इन्हें खरीद नहीं पा सकते है और जिन्हे वाकय इसकी जरूरत हैं। ऐसे व्यक्ति इस संस्था के माध्यम से यह उपकरण ले जाते हैं और उनकी जरूरत पूर्ण होने पर वापस यही जमा कर देते हैं। सेवा समर्पण की मिसाल दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर संस्था के पास वर्तमान मे 10 ऑक्सीजन सिलेंडर, 4 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 15 मेडिकल बेड, 4 एयर बेड, 7 व्हील चेयर, 7 ऑक्सीमीटर, 3 ब्लड प्रेशर मॉनीटर, 6 ग्लूकोमीटर, 3 कमोड, 4 स्ट्रेचर, 10 वॉकर उपलब्ध हैं यह उपकरण वह जरूरतमंद को उनकी जरूरत के हिसाब से इन्हे उपलब्ध करा देते हैं।

कोरोना काल में शुरू हुआ,बैंक अब जरूरत पूरी कर रहा है
संस्था के द्वारा कोरोना के भीषण संक्रमण के समय जब लोगों को इसकी नितांत थी, तब इनके द्वारा इन उपकरणों का संग्रहण किया और लोगों को देना शुरू किया। लेकिन इनके धेर्य साहस के जज्बे को साधुवाद देना चाहिए यह रुके नहीं कोरोना संक्रमण के बाद भी लगा कि इसकी जरूरत लोगों को रहती है, तो यह सेवा अभी भी निरंतर जारी रखी हुयी है।

मोक्षवाहिनी रथ की शुरुआत की

संस्था के ललित जैन जानकारी को सांझा करते हुए बताते है कि आने वाले समय में कुछ और उपकरण खरीदे जाएंगे। उन्होने बताया की संस्था के द्वारा मार्च 2021 में मोक्ष वाहिनी रथ की शुरुआत की, जो एक फ़ोन आने पर लोगों को उपलब्ध कराया जाता है। वही संस्था और प्रगति की और बढ़ी और बाद मे जिंसी नाला नंबर-1 में मेडिकल उपकरण बैंक की शुरुआत की। जिसमें न्यूनतम सिक्योरिटी राशि लेकर सभी समाज के जरूरतमंद को मेडिकल उपकरण दिए जाते हैं, जो उपयोग के बाद वापस कर देने पर उन्हे अपनी जमा राशि वापिस ले लेते हैं। इस बैंक की ख़ास बात यह है की इन उपकरणों का कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
मानवता का जीता जागता उदाहरण

यह संस्था सचमुच मानवता का एक जागता उदाहरण है कही अनुकरणीय कार्य कर रही है सेवा समर्पण के इस महाअभियान मे संस्था ने इस माह पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने डीप फ्रीजर की सुविधा शुरू की है। संस्था के संस्थापक अनुपम चौधरी, अध्यक्ष आशीष जैन, गौरव जैन इस काम को आगे बढ़ाने के साथ ही ब्लड डोनर की सूची भी तैयार करने की मुहीम मे जुटे हुए हैं। यही कहूंगा की ईश्वर की सच्ची उपासना मानव सेवा मे ही निहित है
संकलन अभिषेक जैन लुहांडीया रामगंजमंडी
