अच्छे कार्यों की प्रशंसा जरूर करें: मुनि श्री सुधासागर महाराज

JAIN SANT NEWS ललितपुर

ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ने कहा विरोध जीवन को सीख देता है विरोधियों से डरना नहीं वरन उनसे बचकर अपने काम करना ही कार्य की कुशलता है। सत्य सर्वभौम्य है अगर उसका विरोध होता है तो डरना नहीं वरन वह परीक्षा की घडी होती है जिसमें जीत हमेशा सत्य की होती है। मुनि श्री ने कहा ऐसा कार्य करो जिससे परिवार और समाज का मस्तिष्क सदैव गर्व से उचा रहे।

मुनि श्री ने कहा आलोचना से डरना नहीं वरन बचकर अपना कार्य करो सफलता निश्चय मिलेगी। उन्होने कहा अपनी शक्ति को पहिचानो और भावनाए अमनोल कर दो। उन्होने कहा मनुष्य पर्याय हमें दुर्लभ है मिली है सोचो यदि हम मुनि नहीं बन पाए तो फिर क्यां मिलेगी इसके लिए कुछ ऐसा करो जिससे जीवन सार्थक हो जाए।

अच्छे कार्य न कर पाओ तो कम से कम दूसरे के अच्छे कार्यों की प्रसंशा जरूर करें। दान न दे पाओ तो दान देने वाले की प्रशंसा जरूर करना।

ललितपुर से अक्षय अलया एवं डॉ. सुनील संचय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाए हुई इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनि श्री के मुखारविन्द से हुई जिसका पुर्ण्याजन आशीष जैन दिल्ली, अनिल कुमार अक्षय कुमार अजय अलया परिवार, विकास ओसवाल सीए परिवार ने किया। धर्मसभा में पादप्रक्षालन एवं दीपप्रज्जवलन कर पुर्ण्याजक परिवार एवं श्राविकाओं ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट किया। आज मूुनि श्री सुधासागर महाराज की आहार चर्या का सौभाग्य व्रहमचारिणी श्रद्धा दीदी गुलाबचंद जैन को मिला जवकि नगर गौरव पूज्य सागर महाराज की आहार चर्या राजकुमार जैन लागौन वालो को मिला। एलक धैर्यसागर महाराज को कोटा निवासी सुनीता चेतन जैन एवं गम्भीर सागर महाराज को आहारदान का सौभाग्य हीरालाल जसवंत ऋषभ जैन बंट को मिला। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया द्वारा किया गया।

मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज अपने संघस्थ एलक धैर्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के ललितपुर चातुर्मास में दर्शनार्थ धर्मालुजनों के पहुचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रातःकाल से मुनि संघ की भक्ति पूजन आहार चर्या आचार्य भक्ति जिज्ञासा समाधान में सम्मलित होकर भक्तगण पुर्ण्याजन कर रहे हैं।

जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल क्षेत्रपाल मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा मोदी पंकज जैन सभाषद , मनोज बबीना आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *