दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला सेमिनार का हुआ समापन विज्ञाश्री माताजी ने धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने का किया आह्वान

JAIN SANT NEWS निवाई

दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला सेमिनार का हुआ समापन विज्ञाश्री माताजी ने धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने का किया आह्वान

निवाई

भारत गौरव गणिनी आर्यिक 105 विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में 9 दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव के चलते अग्रवाल जैन मंदिर में द्वितीय महिला सेमिनार का आयोजन किया गया। महिलाओं ने प्रथम बार कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में विशाल महिला सेमिनार धर्म प्रभावना महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओ ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लिया। महिला सेमिनार समापन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि लक्ष्मी जैन पूर्व सभापति टोंक एवं अध्यक्षता र राजकुमारीशर्मा पूर्व चेयरमैन निवाई ने दीप-प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण गायिका सीमा जैन कोमल जैन हेमा बनेठा मुन्नी भाणजा उर्मिला सोगानी मीनाक्षी भाणजा ने किया। कार्यक्रम का संचालन विमल जौंला ने किया। कार्यक्रम में धर्म प्रभावना महिला मण्डल एवं मुख्य अतिथियों पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमारी शर्मा ने आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का पादप्रक्षालन करके संगीत के साथ जिनवाणी भेंट करने का सोभाग्य मिला।

इस अवसर पर आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने सभी महिलाओं को धर्म एवं सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने का आव्हान किया।माताजी ने सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक एवं समाज के उत्थान के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।माताजी ने सभी महिलाओं को रहन सहन पहनावा दिनचर्या में शालीनता बरतने एवं बड़े बुजुर्गो का आदर करने सहित प्रतिदिन देव दर्शन करने ध्यान योग प्रतिक्रमण में समय देने का आव्हान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमारी शर्मा का जैन समाज द्वारा तिलक माल्यार्पण करके साफा पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमारी शर्मा ने भी सम्बोधित किया। समापन कार्यक्रम के पश्चात स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर रीना जैन, धर्म प्रभावना महिला मण्डल की अध्यक्ष उर्मिला सोगानी, मीडिया संयोजक संजू जौंला, कोमल जैन स्वाति जैन तृप्ति जैन सपना जैन बीना जैन कुसुम जैन वाटिका जैन उषा जैन रेणु जैन मेना जैन शशी सोगानी पिंकी कठमाणा हेमा बनेठा शकुंतला भाणजा मीनाक्षी जैन नीरा जैन मुन्नी देवी जैन सहित सैकडों महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुतियां पर सामूहिक नृत्य किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *