JAIN SANT NEWS जयपुर

जयकारों के बीच रवाना हुआ जहाजपुर धार्मिक यात्रा दल

जयपुर

मानव एवं समाज सेवा में अग्रणी संगिनी फारम जेएसजी मेट्रो के तत्वावधान में जहाजपुर के स्वस्तिधाम तीर्थ के लिए धार्मिक यात्रा दल मंगलवार को भगवान मुनिसुव्रतनाथ के जयकारों के साथ रवाना हुआ

सचिव अम्बिका सेठी ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती दीपिका जैन ‘कोटखावदा’ के नेतृत्व में प्रातः 7.30 बजे प्रतापनगर के कुम्भा मार्ग से इस यात्रा दल को समाजसेवी रमेश – दिशा ठोलिया, राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ एवं दक्षिण सम्भाग के अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया जैन ध्वज दिखाकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के जयकारों के बीच रवाना किया ।

यात्रा दल अतिशय क्षेत्र मेंहदवास में भगवान चन्द्रप्रभु के दर्शन लाभ, जहाजपुर के स्वस्तिधाम तीर्थ पर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन के बाद मुनिसुव्रतनाथ पूजा विधान का संगीतमय आयोजन करेगा साथ ही यह समूह निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से निर्माणाधीन गुणोदय तीर्थ गुलगांव के दर्शन करते हुए बीसलपुर बांध अवलोकन पश्चात प्राचीन मंदिरों के दर्शन करते हुए जयपुर लौटेगा।

यात्रा के लिए श्रीमति ऊषा जैन, मंजू जैन को संयोजक बनाया गया है। यात्रा में उपाध्यक्ष मीनू जैन निमोडिया, संयुक्त सचिव लीनू अजमेरा, कोषाध्यक्ष रेखा पाटनी सहित बड़ी संख्या में संगिनी सदस्याऐ लहरियें परिवेश में शामिल हुई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *