भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय मैं 5 मंजिल अस्पताल का निर्माण होगा । सराफ परिवार ने लगभग 5 करोड़ के लागत से आने वाली अस्पताल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

JAIN SANT NEWS ललितपुर

भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय मैं 5 मंजिल अस्पताल का निर्माण होगा । सराफ परिवार ने लगभग 5 करोड़ के लागत से आने वाली अस्पताल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

ललितपुर

भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय अब अत्याधुनिक 5 मंजिला अस्पताल बनेगा

क्षेत्रपाल मंदिर में अभिनंदन नाथ भगवान के मंदिर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य 108 मुनि श्रमण श्री सुधासागर मुनिराज के आशीर्वाद से ललितपुर में जन्मे श्री अरविंद सराफ के दिल्ली निवासी सुपुत्र श्री अंकित सराफ ने भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय की 5 मंजिल इमारत को बनाने का संकल्प लिया

अंकित सराफ आज सुबह दिल्ली से 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के दर्शन हेतु ललितपुर में आए जिस पर उन्होंने ललितपुर में कुछ करने की जिज्ञासा व्यक्त की जिस पर श्री सुधा सागर जी महाराज ने ललितपुर में लोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक अस्पताल जो नेत्र चिकित्सालय भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय चल रहा है उसको व्यवस्थित सुचारू एवं अत्याधुनिक रूप से चलाने हेतु इमारत की आवश्यकता बताई।

कोरोना काल में श्री अरविंद सराफ अंकित सराफ व अर्पित सराफ परिवार ने सीटी मशीन हेतु ₹9 लाख का यूपीएस प्रदान किया था ।

तथा अब आवश्यकता अनुसार उन्होंने अपनी 5 मंजिल इमारत बनाने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की जिस पर 108 श्री सुधा सागर जी महाराज ने पूरे परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष श्री अरविंद जैन मंत्री श्री देवेंद्र जैन कोषाध्यक्ष श्री रमेश सराफ क्षेत्रपाल प्रबंधक श्री राजेंद्र जैन लल्लू थनवारा पंकज जैन पार्षद जैन सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक बुखारिया सौरव बडघरिया अखिलेश जैन श्री शील चंद जैन अनोरा श्रीश सिंघई कमल जैन बिजोलिया श्री विकास जैन सीए श्री शशांक जैन एडवोकेट आदि उपस्थित रहे

जिन्होंने भाई अंकित सराफ श्रीमती रितु सराफ के द्वारा अस्पताल निर्माण के में दिए जाने वाले दान की अनुमोदना की तथा बताया कि निश्चित रूप से इस से ललितपुर के लोगों को इलाज में बहुत मदद मिलेगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *