आचार्य श्री विराग सागर महाराज भारत गौरव से सम्मानित
पथरिया
परम गौरव का विषय है की धर्म की ध्वजा को पुलकित करने वाले पूज्य संत आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज को भारत गौरव अंतराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया यह सम्मान उन्हे अहिंसा,व्यसनमुक्ति,शाकाहार, बेटी बचाओ,बेटी पढाओ के साथ स्वच्छता अभियान के द्वारा 30 लाख लोगो को जोडने का एक पुनीत कार्य को किया इसी अभूतपूर्व योगदान हेतु पूज्य आचार्य प्रवर को संस्कृति युवा संस्था के द्वारा अंतराष्ट्रीय भारत गोरव पुरुस्कार से नवाजा गया आपको बता डे यह संस्था विगत 20 वर्षो से भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व मे फैलाने हेतु कार्य कर रही है इसी क्रम मे यह संस्था वर्ष 2012 से पूरे विश्व मे मोजूद प्रतिभा से परिपूर्ण भारतीयो को जिन्होने अपने क्षेत्र मे महानतम कार्य किए हो उन्हे भारत गोरव पुरुस्कार प्रदान करती आ रही है यह आयोजन अब तक ब्रिटिश पार्लियामेंट लन्दन एवम यूनाइटेड नेशनल मे होता आ रहा है लेकिन कोरोना की भीषण महामारी के चलते पहला अवसर था जब 23 dec 2021 को दुबई मे हुआ हो इस बेला मे आचार्य श्री के साथ ही इच बैंक के प्रमुख साकेत मिश्रा वर्ल्ड ट्रेड बैंक के चेयरमैन अनूप बरतरिया सहित 21 लोगो को नवाजा गया 13 जुलाई 2022 की गुरु पूर्णिमा की पुनीत बेला मे प्रतिनिधि मंडल ने पथरिया विरागोदय तीर्थ पर आकर विअर्जित आचार्य प्रवर विराग सागर महाराज को दुबई से प्राप्त पत्र स्मृति चिन्ह स्वर्ण पदक भेट किए इस प्रतिनिधि मंडल मे भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप मे पूर्व मंत्री जयंत मलेया विधायक रामबाई परिहार सहित अन्य राजनेताओं ने प्रतिनधि मंडल के साथ रहकर पूज्य गुरुदेव को प्रदान किया
संकलित जानकारी के साथ
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
