रामगंजमंडी के दक्ष जैन बने चार्टेड अकाउंटेंट
रामगंजमडी
होसलो में यदि उड़ान हो तो वो उड़ जाते है और सफलता उनके कदम चूमने लगती है। ऐसा ही कर दिखाया नगर के दक्ष जैन ने जो चार्टेड अकाउंटेंट बने उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद यह मुकाम पाया। उनके माता पिता राकेश हेमा बाकलीवाल ने बताया की दक्ष ने 15 घण्टे नियमित अध्यन क़िया। हमने देखा उसकी रुचि कुछ बनने की उसकी उत्सुकता को देख हमने अहमदाबाद जे.के.शाह संस्थान भेजा जहाँ दक्ष ने I.P.C.C. की तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही सफलता को अर्जित किया। उन्होंने लक्ष्य की और बढ़ते हुए कोरोना जैसी भीषण महामारी में भी ऑनलाइन अध्यन किया और चार्टेड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा में सफल हुए दक्ष ने इसका श्रेय प्रभु शान्तिनाथ, दादी विमला जैन, पिता राकेश बाकलीवाल,माँ हेमलता बाकलीवाल को दिया।सूचना मिलते ही शुभचिंतकों द्वारा बधाई प्रेषित की गई व घर में समाज में खुशी की लहर सी दौड़ गयी।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
