श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर फागी में आचार्य श्री 108 इन्द्रनन्दी जी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आज विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ समापन सिद्धचक्र महामंडल विधान में हुए अनेक धार्मिक आयोजन कार्यक्रम में आचार्य इन्द्रनन्दी जी महाराज का 28 वां दीक्षा दिवस भी जोर शोर से मनाया गया

JAIN SANT NEWS फागी

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर फागी में आचार्य श्री 108 इन्द्रनन्दी जी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आज विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ समापन सिद्धचक्र महामंडल विधान में हुए अनेक धार्मिक आयोजन कार्यक्रम में आचार्य इन्द्रनन्दी जी महाराज का 28 वां दीक्षा दिवस भी जोर शोर से मनाया गया

फागी

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर फागी में वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री 108 इन्द्रनन्दी जी महाराज, परम पूज्य मुनि 108 श्री क्षमा नंदी जी महाराज के पावन सानिध्य में, पंडित श्री मनोज जी शास्त्री के दिशा निर्देश में संगीतकार सानू हर्ष एंड पार्टी की मधुर लहरियों के बीच दिगंबर जैन समाज के सहयोग के सहयोग चल रहे हैं आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आज विश्व शांति महायज्ञ के बाद भव्यता के साथ समापन हुआ, जिसमें सारे विश्व की सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई,

कार्यक्रम में जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए अवगत कराया कि उक्त कार्यक्रम में कैलाशचंद, हनुमान सहाय, सीताराम, अशोक कुमार, विनोद कुमार , तथा भरतकुमार कलवाडा परिवार ने झंडारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, मंडप उद्घाटन रामस्वरूप जी राजेंद्र कुमार जी मोदी ने किया, चित्र अनावरण पदम चंद , पारस चंद , संतोष कुमार बजाज ने किया, दीप प्रज्वलन मोहनलाल, सोहनलाल ,महावीर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार ,सुकुमार झंडा परिवार ने किया।

कार्यक्रम में सौधर्म इन्द्र नवरतन मल – श्रीमती कमला देवी कठमाणा, कुबेर इंद्र मनोज कुमार- निशा पंसारी, महा यज्ञनायक रतनलाल- श्रीमती मंजू देवी नला, तथा 101 अन्य इंद्र इंन्दाणियो सहित सारे समाज ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर पुण्यार्जन प्राप्त किया।गोधा ने अवगत कराया कि आज वीर शासन जयंती कार्यक्रम भी जोर सोर से मनाया गया तथा कार्यक्रम में इन्द्रनन्दी जी महाराज का 28 वां दीक्षा दिवस मनाया गया जिसमें महावीर प्रसाद, महेंद्र कुमार, रमेशचंद्र बावड़ी परिवार पाद प्रक्षालन किया गया, कार्यक्रम में 28 वें दीक्षा दिवस पर 28 परिवारों द्वारा आचार्य श्री की 28 थालो में विभिन्न व्यंजनों द्वारा पूजा अर्चना की,28 परिवारों द्वारा 28शास्र भेंट किए गए। उक्त कार्यक्रम में कपूर चन्द मांदी वाले, कपूर चन्द- नला,मोहनलाल झंडा, प्यार चंद पीपलू,कैलाश कलवाड़ा, सोहन लाल झंडा,केलास पंसारी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर जैन ,पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, चंपालाल जैन,सोभागमल धाबड़ धींगा, महावीर बजाज, महावीर मोदी, कन्हैयालाल धाबडधींगा, महेंद्र बावड़ी, अनिल कठमाणा, अशोक कागला, विनोद कागला, मोहन लाल धाबड धींगा,पवन कागला, सुरेंद्र पंसारी, तथा त्रिलोक पीपलू सहित फागी जैन युवा समिति, अग्रवाल युवा परिषद, मुनिसुव्रतनाथ महिला मंडल, पार्श्वमति महिला मंडल, आदिमति महिला मंडल, गुणसागर मित्र मंडल, पार्श्वनाथ मित्र मंडल सहित सभी सहयोगी संस्थाओं का अपूर्व योगदान रहा। कार्यक्रम बाद मुनि संघ ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया, सांयकाल सारे समाज का सामुहिक रूप से स्वरुचि वात्सल्य भोज का शानदार आयोजन किया गया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *