स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव-
जयपुर –
– श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में विराजित स्वस्ति धाम जहाजपुर प्रणेत्री गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। ब्रह. प्रियंका दीदी द्वारा प्रस्तुत ‘मेरी दुनिया तुम ही हो दुनिया से क्या मांगू..’ … मंगलाचरण से कार्यक्रम शुरू हुआ।


आचार्य विद्या भूषण संन्मति सागर एवं आचार्य ज्ञान सागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन समाजश्रेष्ठी सुरेश काला, रमेश ठोलिया, प्रदीप जैन, विनोद जैन कोटखावदा एवं सुबोध चांदवाड ने किया। तत्पश्चात जयकारों के बीच समाजश्रेष्ठी माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया, सुरेश काला, प्रदीप जैन, विनोद जैन कोटखावदा, दीपक बिलाला, सुबोध चांदवाड, मनोज सोनी, निशा जैन सहित सैकडों गुरु भक्तों ने केसर युक्त जल से गुरू मां के पाद पक्षालन किये। संगीत की स्वर लहरियों के बीच आचार्य श्री एवं गुरु मां की अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की गई।

इस मौके पर माताजी ने अपने आशीर्वचन देते हुए जीवन में सच्चे गुरु के महत्व को समझाते हुए कहा कि बिना गुरु के जीवन अधूरा है। मनुष्य के पहले गुरु माता-पिता होते हैं। माता पिता की सेवा करने वाले को जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं होती है। सच्चा गुरु कभी शिष्य का बुरा नहीं चाहता है।

प्रवास समिति के शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया व महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार गुरुवार, 14 जुलाई को गुरु मां स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में वीर शासन जयन्ती समारोह मनाया जावेगा । पदमपुरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मंत्री हेमन्त सोगानी के मुताबिक रविवार, 17 जुलाई को दोपहर 1.15 बजे से माताजी ससंघ का वर्ष 2022 का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह होगा जिसमें जयपुर सहित पूरे देश से बडी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होगें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
