पहले बरसते मेघो ने और फिर हर्षाते भक्तों ने की जैन आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी ससंघ की अगवानी- हुआ कमलानगर आगरा मे भव्य मंगल प्रवेश

JAIN SANT NEWS आगरा

पहले बरसते मेघो ने और फिर हर्षाते भक्तों ने की जैन आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी ससंघ की अगवानी- हुआ कमलानगर आगरा मे भव्य मंगल प्रवेश

आगरा

रविवार को परम पूज्य आचार्य श्री 108 विभवसागर जी महाराज की सुशिष्या आर्यिका 105 अर्हश्री माता जी ससंघ का प्रात: काल की बेला मे श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, डी ब्लाक कमलानगर मे भव्य मंगल प्रवेश हुआ| आगरा मे प्रात: ही से घनघोर बारिश हो रही थी| मानो मेघ कुमार देव इन बाल ब्रहमचारिणी आर्यिका संघ का स्वागत कर रहे हो| बारिश को रुकते ही भक्तो ने हर्षाते हुये माताजी को कर्मयोगी कमलानगर मन्दिर जी से शालीमार मन्दिर जी होते हुये बैन्ड बाजो, झांकीयो के साथ श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर पर भव्य मंगल प्रवेश कराया!

पूरे मार्ग को तोरण द्वार और रंगोलीयो से सजाया गया, सैकेडो महिला हाथो मे मंगलकलश व जैन ध्वज लीये हुये अपने मन्डलो की ड्रेस मे आगे आगे मार्च करती चलीं, तो पीछे पीत टुपट्टा डाले पुरुष जन चले| मन्दिर जी मे प्रवेश से पूर्व श्रीराम चौक पर विशेष मंच बनाकर माताजी के संघ की जनप्रतिनिधियों के द्रारा व महापौर श्री नवीन जैन जी की धर्मपत्नी श्रीमती रेनू जैन, प्रदीप जैन PNC समेत अनेक लोगो द्रारा माताजी के संघ का अभिनन्दन किया| मन्दिर मे आयोजित धर्मसभा मे प्रथम पाद प्रक्षालन का सौभाग्य PNC परिवार को,द्वितीय दिलीप कुमार राजीव कुमार परिवार, कत्रितिय विजय गोयल रश्मी गोयल परिवार को मिला, जिनवाणी दान जीवन जैन अहिंसा परिवार, मनीष जैन (घूंघट बुटीक ),मनोज जैन बूरे वाले परिवार समेत 31 अन्य परिवार ने किया| मंगला चरण कमलानगर महिलामन्डल ने व संगीत श्रीमती शशी पाटनी, संस्कृती,ख्याती जैन ने दिया|

इस कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया|
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि माताजी ससंघ का वर्षायोग कलश स्थापना कार्यक्रम 13 जुलाई को प्रात:8.30 से हरीपर्वत स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन इन्टर कालेज के शान्तिसागर सभागार मे आयोजित होने जा रहा है| इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, शिखरचन्द मनोज कुमार जैन सिंघई,दिलीप जैन उत्तम उद्योग,पारसबाबू जैन, मुकेश जैन रपरिया,पवन जैन चांदी,सुरेश जैन पान्ड्या,अनिल जैन रईस,अनिल जैन एफ सी आई, नरेश लुहाडिया,राजकुमार जैन गुड्डू,महेश चन्द जैन, हरिश्चन्द्र जेन,सुभाष जैन, समकित जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,शैलेन्द्र जैन,कुमार मंगलम जैन,सुशीला जैन,सुवीर्णा जैन,रश्मी गोयल,ममता जैन माधुरी जैन,माधवी जैन,आशीता जैन आदि समस्त सकल जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *