पूज्य मुनि श्री विमलसाग़र जी महाराज का 5वा निर्जल उपवास

JAIN SANT NEWS भोपाल

पूज्य मुनि श्री विमलसाग़र जी महाराज का 5वा निर्जल उपवास

भोपाल

अनुत्तर योगी मुनि_श्री_विमलसागर_जी_महाराज का 5 वा निर्जला उपवास अर्थात लगातार 120 घण्टे से जिन्होने पानी की एक बूंद भी न ली हो।और इस तरह की साधना पूज्य मुनिवर वर्षभर में अक्सर करते ही रहते है। औऱ मित्रों एक बात और कि उपवास की यह साधना हमारे गुरुजन जबरन नही करते।यह साधना वह स्व प्रेरणा से अपनी आत्मशक्ति को ध्यान में रखकर करते है।और यह आत्मशक्ति विशुद्ध ध्यान,प्रभु का निर्मल स्तवन आदि से प्रकट होती है जो उनकी साधना में सहायक बनती है।धन्य है हम सभी जो इस युग मे इस तरह के महातपस्वियों के निरंतर दर्शन हम सभी को मिल रहे है। मुनि श्री विमलसागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास इस वर्ष 2022 का,श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर चौक,भोपाल नगरी में हो रहा है।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *